CM Helpline : ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर का एक्शन, लापरवाह 11 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा

CM Helpline : ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर का एक्शन, लापरवाह 11 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा

Gwalior News :  नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) की शिकायतों के निपटारे में लापरवाही करने वाले 11 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है, आज समीक्षा बैठक के दौरान सामने आय अकि 32 शिकायतें से सीमा में अटेंड नहीं की गई जिसके बाद निगम कमिश्नर ने इसके लिए जिम्मेदार 11 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

नगर निगम मुख्यालय में आज कमिश्नर हर्ष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन और विभागीय कार्यों की समीक्षा की, कमिश्नर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

उन्होंने 32 शिकायतें समयसीमा में अटेन्ड नहीं करने पर उपायुक्त एपीएस भदौरिया, भवन अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य, एई  संदीप श्रीवास्तव, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सौरभ शाक्य, अमित साहू, एपीटीओ शैलेन्द्र सिंह चौहान, टीसी प्रमोद माहेश्वरी, दीपक अग्निहोत्री, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशोक खरे, सोनू बाल्मीकि आदि का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर ने नामांकन के प्रकरणों पर चर्चा की तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने एवं समयसीमा में सभी प्रकरणों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक मे शहर के विभिन्न मुक्तिधामों को व्यवस्थित करने, स्वच्छता के लिए निरंतर क्षेत्र में कार्य करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews