ग्वालियर नगर निगम के कचरा वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक को कुचलने के बाद डंपर चालक भागता दिखाई दे रहा है लोगों ने इस घटना को लेकर बहुत गुस्सा है, वे इस पर कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
Gwalior Municipal Corporation's garbage vehicle hits youth

Gwalior Municipal Corporation’s garbage vehicle hits youth

ग्वालियर में नगर निगम के कचरा वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दानाओली क्षेत्र का रहने वाला 26 वर्षीय अभिषेक प्रजापति किसी काम से नेहरु पेट्रोल पंप की तरफ लक्ष्मीगंज गया था तभी उसे वहां से गुजर रहे नगर निगम के कचरा ले जाने वाले डंपर ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद, डंपर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक चालक डंपर लेकर भागा गया।

दुकानदारों ने घायल अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक को कुचलने के बाद डंपर चालक भागता दिखाई दे रहा है लोगों ने इस घटना को लेकर बहुत गुस्सा है, वे इस पर कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

परिजनों ने की मुआवजे और न्याय की मांग 

मृतक युवक अभिषेक के चाचा गणेश ने बताया कि वो प्राइवेट जॉब करता था और अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था उसे नगर निगम के कचरा वहां ने कुचल दिया, उन्होंने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कर सजा देने की मांग की है साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

पुलिस कर रही आरोपी चालक की तलाश  

जनकगंज थाने के एसआई अनुराग सिंह तोमर ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली थी, डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया है उसका पीएम हुआ है, शिकायत के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है, आसपास एक सीसीटीवी देखकर उसकी पहचान की जाएगी, उसे जल्दिउ पकड़ा जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews