एक्शन में ग्वालियर नगर निगम, अतिक्रमण पर चला डंडा, गंदगी फैलाने वालों से वसूला जुर्माना

Gwalior Municipal Corporation

Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम ने इन दिनों शहर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चला रखी है इसके अलावा नगर निगम गंदगी फ़ैलाने वालों से भी जुर्माना  वसूल रही है, आज सोमवार को निगम अधिकारियों ने शहर में ट्रेफिक में बाधक बना रहे ठेलों हटाकर उन्हें जब्त किया वहीँ सड़क पर गंदगी फ़ैलाने वाले दुकानदारों से 7 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला।

सुगम यातायात के लिए विभिन्न बाजारों से हटाया अतिक्रमण

मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह के निर्देश पर उपायुक्त मदाखलत डॉ. अतिबल सिंह यादव, केशव सिंह चौहान के निर्देशन में अचलेश्वर मन्दिर गोलम्बर पर लगे चाय के हाथ ठेला इत्यादि को मदाखलत एवं पुलिस के सहयोग से जब्त किया। इसी तरह मुख्य मार्ग अचलेश्वर मंदिर रोड, इंदरगंज चौराहा, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, माधोगंज थाना क्षेत्र, लाला का बाजार, सराफा बाजार, डीडवाना ओली आदि बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कर ट्रेफिक को सुगम बनाया गया, इन बाजारों में दुकानदारों और ठेले वालों को यातायात  में बाधक नहीं बनने की समझाइश दी गई।

गंदगी फैलाने वालों से वसूला 7 हजार 850 रुपये का जुर्माना

नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जन जागरूकता अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ आमजनों को स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की जा रही है। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज सोमवार को विभिन्न वार्डों में गंदगी फैलाने वालों पर 7,850 रुपयेका जुर्माना वसूल किया गया। स्वच्छता अधिकारी पूर्व क्षेत्र किशोर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 27, 45, 56, 57, 59 एवं 60 में संयुक्त अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews