नई कलेक्टर का एक्शन, अवैध उत्खनन में शामिल 1 जेसीबी, 4 डम्पर, 5 ट्रैक्टर व एक लोडर सहित 10 वाहन जब्त

Gwalior News
Gwalior News : मध्य प्रदेश के सख्त निर्देश के बाद भी माफिया द्वारा खनिज पदार्थों का अवैध उत्खनन उत्खनन जारी है, ग्वालियर जिले की कमान सँभालने वाली कलेक्टर रुचिका चौहान ने चार्ज लेने के दो दिन बाद अपने तेवर दिखाए और एक संयुक्त टीम बनाकर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, उन्होंने पहली ही बैठक में अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए थे।

जिला प्रशासन का एक्शन अवैध उत्खनन में लिप्त 10 वाहन जब्त 

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर आज जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर मुरम के अवैध उत्खनन में लिप्त एक जेसीबी, चार डम्पर, पाँच ट्रैक्टर व एक लोडर सहित कुल 10 वाहन जब्त किए हैं। साथ ही खनिज अधिनियम के तहत पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।

नई कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश संयुक्त टीम ने की कार्रवाई 

कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने मऊ-विक्रमपुर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध उत्खनन करते पाए गए 10 वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना महाराजपुरा में पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। इस कार्रवाई के लिये गई संयुक्त टीम ने एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह, एसडीएम मुरार अशोक सिंह चौहान, खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले व  घनश्याम सिंह यादव एवं संबंधित तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं पुलिस बल शामिल था।

आरोपियों पर पुलिस में FIR दर्ज, जब्त वाहन होंगे राजसात  

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ विशेष मुहिम लगातार जारी रहेगी। अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही अवैध उत्खनन करते हुए जो वाहन जब्त होंगे उन्हें विधिक प्रक्रिया के अनुसार राजसात करने की कार्रवाई भी की जायेगी।

ग्वालियर में बड़े स्तर पर होता है अवैध उत्खनन कारोबार 

गौरतलब है कि ग्वालियर जिले में अवैध खनिज उत्खनन के साथ साथ अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध मुरम उत्खनन और अवैध रेत उत्खनन का कारोबार बहुत होता है, हालाँकि जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई करता है लेकिन अफसरों की मिलीभगत से ये व्यापार बेख़ौफ़ चलता है , अब नई कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को चार्ज सँभालने के तीसरे ही दिन आज अपने इरादे माफिया को बता दिए हैं अब उम्मीद की जा सकती है कि ग्वालियर जिले की खनिज संपदा सुरक्षित रहेगी ।
[dgv_vimeo_video id=”922882384″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews