ग्वालियर में मिले 55 नए पॉजिटिव, टोटल लॉकडाउन दो दिन बढ़ा

ग्वालियर में मिले 55 नए पॉजिटिव, टोटल लॉकडाउन दो दिन बढ़ा

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| Gwalior News जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार रविवार को लागू टोटल लॉक डाउन दो दिन और बढ़ा दिया है। अब सोमवार और मंगलवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने रविवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया कि सोमवार और मंगलवार को शहर के बाजार, दुकानें, मॉल सभी पूरी तरह बंद रहेंगे, फल सब्जी के ठेले भी नहीं निकलेंगे। केवल दूध, दही, अंडे, अखबार और मेडिकल स्टोर सुबह 10 बजे तक खोले जा सकेंगे।

जिला प्रशासन ने ये फैसला जिले में बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए लिया है। रविवार को जो रिपोर्ट जिला प्रशासन ने जारी की उसमें एक बार फिर मरीजों की संख्या ने ब्लास्ट किया। रविवार की रिपोर्ट में 55 पॉजिटिव मरीज सामने आये। गौर तलब है कि शनिवार की रिपोर्ट में 65 पॉजिटिव मरीज सामने आये थे। जिले में अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों का आंकडा 583 हो गया है। जिला प्रशासन ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे लॉक डाउन के नियमों का पालन करें, बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें, मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews