Gwalior News: व्यापारी की कार का गेट खोल कर 15 लाख कीमत के सोने से जेवरों से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

डॉ प्रवीण अग्रवाल ने एसपी धर्मवीर सिंह को फोन कर कहा कि चोर को पकड़कर, जेवर बरामद किये जाएँ जिससे व्यापारियों में बना सुरक्षा का भाव  भय में ना बदले, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Padav Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में बेख़ौफ़ चोरों ने बीती रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया, शातिर चोर एक व्यापारी का सोने के आभूषणों से भरा बैग उसकी कार का गेट खोलकर चोरी कर फरार हो गए, घटना रेलवे स्टेशन के पास बीच सड़क की है। चोरी गए जेवरों की कीमत 15 लाख बताई गई है, घटना की जानकारी पड़ाव थाना पुलिस को दी गई, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने एसपी से निवेदन किया कि चोर को जल्दी गिरफ्तार किया जाये, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक भिंड के सराफा कारोबारी अमन बंसल अपनी दुकान के लिए आभूषण खरीदने कल सोमवार को ग्वालियर आये थे, उन्होंने सराफे से सोने के 244 ग्राम वजन के जेवर ख़रीदे और एक बैग में रख लिए और भिंड के लिए अपनी कार से रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन बजरिया के पास पहुंचकर उन्हें अहसास हुआ कि उनकी कार शफलिंग कर रही है उन्होंने ड्राइवर से कहा देखो तो समझ आया कि एक पहिया पंचर हो गया।

ड्राइवर स्टेपनी बदल रहा था, व्यापारी पंचर की दुकान तलाश रहे थे, चोर ने कर दिया बैग पार 

चूँकि कार बीच सड़क पर थी और पास में कोई पंचर की दुकान नहीं थी तो उन्होंने ड्राइवर को स्टेपनी बदलने के लिए कहा। ड्राइवर कुछ लोगों की मदद से कार को धकेलते हुए डीबी मॉल के सामने एक किनारे ले गया और पहिया बदलने लगा। अमन अपने चाचा संजीव बंसल के साथ सड़क पर खड़े हो गए और आसपास पंचर की दुकान तलाशने लगे, स्टेपनी बदलने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे तो सीट पर रखा वो बैग गायब था जिसमें 15 लाख के जेवर थे।

पड़ाव थाना पुलसी मौके पर पहुंची, चेंबर अध्यक्ष भी पहुंचे 

बैग गायब होते ही उनके होश उड़ गए उन्होंने आसपास देखा फिर पुलिस को फोन किया, तत्काल पड़ाव थाना पुलिस  मौके पर पहुंची, अमन ने चेम्बल ऑफ़ कॉमर्स केअध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल को सूचित किया, तो वे भी मौके पहुंचे, अमन ने पुलिस को बताया कि घटना करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है।

सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही पुलिस 

उधर डॉ प्रवीण अग्रवाल ने एसपी धर्मवीर सिंह को फोन कर कहा कि चोर को पकड़कर, जेवर बरामद किये जाएँ जिससे व्यापारियों में बना सुरक्षा का भाव  भय में ना बदले, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी तलाशे हैं कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, पुलिस रेलवे स्टेशन के आसपास पूछताछ भी कर रही है, उम्मीद ही जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”961075913″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews