Gwalior News : किसान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मरकर की आत्महत्या, कारण पता लगाने का प्रयास कर रही पुलिस

एडिशनल एसपी अखिलेश रेनवाल भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि फिलहाल घर वालों की स्थिति ऐसी नहीं है कि उनसे पूछताछ की जा सके। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Bahodapur Police Station Gwalior

Gwalior News :  ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में रहने वाले एक किसान ने आज सुबह घर में खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, मृतक मूलतः दतिया का रहने वाला है और ग्वालियर में किराये के मकान में रह रहा था, पुलिस आत्महत्या का कारण पता करने का प्रयास कर रही है।

अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर किसान ने आत्महत्या की 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बृजेंद्र सिंह राजपूत मूलत: दतिया जिले के रहने वाले थे वह यहां सूर्य नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। घर में उनकी पत्नी और छोटा बच्चा भी था। बृजेंद्र राजपूत ने अपने कमरे में 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, कारण पता करने के प्रयास में जुटी 

गोली की आवाज सुनकर पत्नी उस दिशा में भागी वहां बृजेंद्र मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे, पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जाँच पड़ताल की फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडिशनल एसपी अखिलेश रेनवाल भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि फिलहाल घर वालों की स्थिति ऐसी नहीं है कि उनसे पूछताछ की जा सके। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बहोडापुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”960143880″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews