Gwalior News : अपराध करने के इरादे से किले पर घूम रहा नाबालिग देसी रिवॉल्वर के साथ पुलिस ने पकड़ा

पकड़े गये लड़के से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को शंकरपुर बहोड़ापुर ग्वालियर का रहने वाला बताया। लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी सिक्सर रिवॉल्वर खुरसी हुई मिली, जिसे खोलकर देखा तो उसमें एक राउंड लोड़ मिला एवं उसकी पेंट की जेब से एक जिंदा राउंड मिला।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे लड़के को गिरफ्तार किया है जिसकी कमर में लोडेड देसी रिवॉल्वर लगी हुई थी और और वो ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर किसी वारदात के इरादे से घूम रहा था, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मालूम चला कि वो नाबालिग है उसकी जेब स इक जिन्दा राउंड भी मिला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहोड़ापुर थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में ग्वालियर किले पर दूरदर्शन टीवी टॉवर के पास एक लड़का घूम रहा है जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसके बाद उसकी गिरफ़्तारी की प्लानिंग की गई ।

पुलिस को देखकर भागा, लेकिन पकड़ा गया 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान ग्वालियर किले पर पहुंची। पुलिस टीम को किले पर दूरदर्शन टीवी टॉवर के पास मुखबिर के बताये हुलिये का एक संदिग्ध लड़का खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागकर झाडियों में छिपने का प्रयास करने लगा, परन्तु पुलिस टीम को उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

कमर में देशी लोडेड रिवॉल्वर और पेंट की जेब में मिला जिंदा राउंड 

पकड़े गये लड़के से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को शंकरपुर बहोड़ापुर ग्वालियर का रहने वाला बताया। लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी सिक्सर रिवॉल्वर खुरसी हुई मिली, जिसे खोलकर देखा तो उसमें एक राउंड लोड़ मिला एवं उसकी पेंट की जेब से एक जिंदा राउंड मिला। पुलिस टीम द्वारा एक देशी सिक्सर रिवाल्वर एवं 02 जिंदा रांउड़ को जब्त कर लिया। पुलिस टीम को पूछताछ में मालम चला कि उक्त लड़का नाबालिग है जिस पर से बहोड़ापुर पुलिस द्वारा उक्त बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये बाल अपचारी से उसके पास से मिले अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews