Gwalior News : शातिर चोर ने एक्टिवा की डिक्की खोले बिना चोरी कर लिया रुपयों से भरा बैग, सीसीटीवी फुटेज वायरल

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो एक कैमरे के फुटेज में एक युवक एक्टिवा की डिग्गी उचकाकर रुपयों से भरी पॉलिथीन निकालकर ले जाते हुए नजर आया। जबकि दूसरे कैमरे के फुटेज में आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर जाते हुए नजर आ रहा है।
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे रात को चोरी करना तो छोड़िये अब दिन में भी चोरी करने से भी नहीं डरते, खास बात ये है कि चोर भीड़ भरे बाजार में वारदात को अंजाम दे जाते हैं और उनकी हरकत को कोई देख भी नहीं पाता, ताजा मामला शहर के थोक किराना बाजार डाल बाजार की है, यहाँ कड़ी एक एक्टिवा गाड़ी की डिक्की को खोले बिना चोर ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया और भाग गया , घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मुनीम ने पैसा कलेक्ट कर एक्टिवा की डिक्की में रख दिया 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रवि श्रीवास्तव नामक व्यक्ति बहोड़ापुर स्थित राजू राठौर की वायर फैक्ट्री में नानुक्ति करते हैं कलेक्शन का काम करते हैं, वे दाल बाजार में अशोक लाइट्स के प्रोपराइटर अशोक पंजवानी से बकाया पेमेंट लेने गए थे। जहां से उन्होंने 91700 रुपए लिए और उसे एक पॉलिथीन में कुछ कागजात के साथ एक्टिवा की डिग्गी में रख दिया । इसके बाद वे दूसरे व्यापारी मिलने चले गए।

शातिर चोर ने बिना ताला तोड़े डिक्की से चोरी कर लिए रुपये 

मुनीम राजू श्रीवास्तव जब व्यापारी से मिलकर वापस लौटे और उन्होंने एक्टिवा की डिग्गी को खोलकर उसमें कुछ रखना चाह तो उनके होश उड़ गए, डिक्की में रखी रुपयों से भरी पॉलिथीन उसमें से गायब थी। इसके बाद उन्होंने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो एक कैमरे के फुटेज में एक युवक एक्टिवा की डिग्गी उचकाकर रुपयों से भरी पॉलिथीन निकालकर ले जाते हुए नजर आया। जबकि दूसरे कैमरे के फुटेज में आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर जाते हुए नजर आ रहा है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही चोर की तलाश 

चोरी की सूचना राजू श्रीवास्तव ने फैक्ट्री मालिक को दी फिर कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई, एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि मुनीम की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”987579253″]

[dgv_vimeo_video id=”987579020″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews