Gwalior News : प्याज से भरा ट्रक मकान पर गिरा, तीन साल की मासूम की मौत, गर्भवती माँ गंभीर घायल

Gwalior News : प्याज से भरा ट्रक मकान पर गिरा, तीन साल की मासूम की मौत, गर्भवती माँ गंभीर घायल

Gwalior News : ग्वालियर में आज मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, प्याज से भरा एक ट्रक मकान के ऊपर गिर गया। घटना के समय मकान में एक गर्भवती महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ थी जो इसकी चपेट में आ गए, दोनों मकान के मलबे में दब गए, लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया जबकि गर्भवती महिला की हालत गंभीर है उसका इलाज जारी है।

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के  गोल पहाड़िया तिघरा रोड पर आज उस समय चीख पुकार मच गई जब तिघरा पहाड़ी पर चढ़ रहा प्याज से भरा एक ट्रक रिवर्स आकर एक मकान पर गिर पड़ा, जिस समय घटना हुई उस समय मकान में रहने वाला उदल मजदूरी पर गया था घर में उसकी गर्भवती पत्नी प्रीति और 3 साल की मासूम बेटी पलक थी जो मकान के मलबे में दब गए।

हादसा होते ही पड़ोसी दौड़कर आये, मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, पुलिस को सूचित किया और दोनों को अस्पताल लेकर भागे जहाँ डॉक्टर ने नब्ज देखते ही मासूम पलक को मृत घोषित कर दिया जबकि गर्भवती प्रीति को गंभीर हालत में भर्ती करा दिया गया।

जिस मकान पर ट्रक गिरा वो किसी जयराम राठौर का है वे भी मौके पर पहुँच गये, उन्होंने घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये, उन्होंने कहा कि प्याज से भरा ट्रक नो एंट्री टाइम में घुस आया जिसे रोकने के लिए पुलिस वाले उसके पीछे लगे थे वो वसूली करना चाहते थे उन्होंने ट्रक ड्राइवर को नीचे उतारा जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे ढलान पर आकर मकान पर गिर गया, ट्रक ड्राइवर ट्रक से कूद गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

घटना के बाद जनक गंज थाने के टी आई आलोक परिहार भी घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी, अभी ट्रक को मकान से हटवाने की व्यवस्था की जा रही है जिससे और कोई घटना ना हो।

[dgv_vimeo_video id=”835794258″]

[dgv_vimeo_video id=”835823456″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews