
Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही करती है, सोमवार रात भी जब नगर निगम की टीम महाराज बाड़ा क्षेत्र में फुट पाठ कारोबारियों और ठेला चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने पहुंची तो वहां हंगामा हो गया।
AAP नेत्री ने किया अतिक्रमण विरोधी मुहिम का विरोध
आम आदमी पार्टी की नेत्री डॉ रुचि गुप्ता ने नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम का विरोध किया, निगम के मदाखलत अमले ने जैसे ही फुटपाथ पर बैठे दुकान दारों ka सामान उठाना शुरू किया तो वहां हंगामा शुरू हो गया, ठेले जब्त करने पर ठेले वाले भड़क गए, आप नेत्री डॉ रुचि गुप्ता भी नगर निगम कर्मचारियों पर भड़क गई। छोटे दुकान दारों को रोता देख कर आप नेत्री ने निगम कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई, कार्यवाही को रोकने के लिए वे नगर निगम के वाहन पर ही चढ़ गई।
[dgv_vimeo_video id=”802937647″]
AAP गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी- रुचि गुप्ता
आप नेत्री डॉ रुचि गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण की श्रेणी में नगर निगम को गरीब का ठेला ही दिखता है, मंत्रियों के होटल नहीं दिखते। महाराजा बाड़ा पर बहुत ही दहशत के साथ अवैध वसूली करते हुए गरीबों का समान फेंका गया, जो अन्याय है। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश को 5 साल से ऊपर हो गए लेकिन आज दिनांक तक उस पर अमल नहीं हुआ क्योंकि नेताओं या अधिकारियों के संरक्षण में वसूली हो रही है। उन्हें ना गरीबों के आंसू, ना ठेले से मिलने वाला दो वक़्त का खाना दिखता है। आम आदमी पार्टी गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।
– ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”802937830″]
