Gwalior News : रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर की मृत्यु के बाद मेड ने दस्तावेजों में हेरफेर कर 15 बीघा जमीन हड़पने की कोशिश की, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि दीपक सक्सेना के आवेदन की जाँच के बाद मीनू सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है जल्दी ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। 
Bahodapur police station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर की बहोड़ापुर पुलिस ने एक शिकायती अवेदंकी जाँच के बाद मीनू सक्सेना नामक महिला पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, महिला मूलतः नॉएडा की रहने वाली है पुलिस उसकी तलाश कर रही है, महिला ने एक रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर की मृत्यु के बाद उनकी करोड़ों रुपये कीमत की जमीन हड़पने की कोशिश की।

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय प्रेम नारायण शर्मा नॉएडा में नौकरी करते थे वे वन विभाग से रेंजर की पोस्ट से रिटायर हुए थे नॉएडा में उनकी देखभाल के लिए मीनू सक्सेना नामक महिला रहती थी, रिटायर्मेंट के बाद वे ग्वालियर के सदाशिव नगर में रहने लगे जहाँ उनकी चार महीने पहले मृत्यु हो गई थी।

घर की मेड ने करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की प्लानिंग की 

उनके निधन के बाद उनकी मेड मीनू सक्सेना ने दस्तावेजों में हेर फेर की, उसने किसी दस्तावेज में खुद का नाम बतौर बेटी जुड़वा लिया और किसी दस्तावेज में बतौर पत्नी जुड़वा लिया, चूँकि मीनू लंबे समय से स्वर्गीय प्रेम नारायण के साथ थी तो उसे उनकी सबलगढ़ जिला मुरैना वाली 15 बीघा जमीन का पता था।

दस्तावेजों में हेर फेर करवा जमीन के नामांतरण के लिए दे दिया आवेदन 

मीनू ने इसी को हड़पने की प्लानिंग की, दस्तावेजों में हेरफेर करवाई और जमीन का सौदा कर नामांतरण के लिए आवेदन दे दिया, जब फ़ाइल तहसील में पहुंची तो इसकी जानकारी स्वर्गीय प्रेम नारायण एक बेटे दीपक सक्सेना को लगी , क्योंकि ये परिवार मूलतः सबलगढ़ का रहने वाला ही है।

षड्यंत्र का पता लगते ही परिवार एक्टिव हुआ, पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया 

दीपक गुजरात में नौकरी करते हैं जबकि उनका के भाई NRI है, दीपक ने तत्काल इसकी शिकायत की और नामांतरण रुकवाया और ग्वालियर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि दीपक सक्सेना के आवेदन की जाँच के बाद मीनू सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है जल्दी ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews