Gwalior News : स्मैक तस्कर से हफ्ता वसूली के आरोपी ASI, हेड कांस्टेबल निलंबित

Gwalior News : स्मैक तस्कर से हफ्ता वसूली के आरोपी ASI, हेड कांस्टेबल निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने स्मैक तस्कर से हफ्ता वसूली करने वाले दो ASI और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों से सांठगांठ का खुलासा खुद स्मैक तस्कर ने गिरफ़्तारी के बाद किया।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर पुलिस ने गेंडे वाली सड़क से रोज स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 370 ग्राम स्मैक पकड़ी थी, करीब 40 लाख की स्मैक पकड़ में आने के बाद पुलिस ने जब स्मैक तस्कर से पूछताछ की तो उसने बड़े खुलासे किये।

ये भी पढ़ें – MP College : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा लाभ, बनाई गई समिति, अधिसूचना जारी

स्मैक तस्कर ने पुलिस को पूछताछ में इंदरगंज थाने के कुछ पुलिसकर्मियों के नाम लिए जिनसे उसकी सांठगाठ थी।  आरोपी ने कहा कि वो पुलिसकर्मियों को हफ्ता देता है।  स्मैक तस्कर के खुलासे के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा जिसके बाद इंदरगंज थाना प्रभारी से विस्तृत जाँच प्रतिवेदन मंगवाया गया।

ये भी पढ़ें – MP News : प्रदेश के पुलिसकर्मियों को मिलेगा लाभ, 1 मार्च 2022 से शुरू होगी व्यवस्था, आदेश जारी 

इंदरगंज थाना प्रभारी का जाँच प्रतिवेदन आने के बाद एसपी अमित सांघी ने इंदरगंज थाने में पदस्थ दो ASI और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया।  एसपी ने कहा कि अपराधियों के साथ पुलिस का मेलजोल बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”674127160″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews