Gwalior News : परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, लात घूंसों से कई युवकों ने की मारपीट

Gwalior News : परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, लात घूंसों से कई युवकों ने की मारपीट

Gwalior Crime News : ग्वालियर में एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस घटना का ये वीडियो है वो दो दिन पुरानी है, इसमें कुछ लोग एक छात्र को बेरहमी से लात घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं, घटना की शिकायत पुलिस में पीड़ित छात्र ने की है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

छात्र को घेरकर उसके साथ मारपीट 

पुलिस के मुताबिक महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भिंड रोड स्थित समर्थ नगर ए-13 निवासी 17 साल का राज 12वीं का छात्र है। 11 मार्च को उसका पेपर था। वह परीक्षा देकर दोपहर दो बजे अपने दोस्त अभिषेक व गौरव के साथ वापस लौट रहा था। विद्या भवन स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर दीनदयाल नगर में देव गुर्जर, आसू गुर्जर व अमन धाकड़ अपने चार से पांच अन्य साथियों के साथ खड़ा था।

लात घूंसों से की पिटाई, भाग खड़े हुए आरोपी 

राज को देखते ही देव गुर्जर ने उसे रोका और गालियां देना शुरू कर दिया। जब छात्र ने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हमला होते देख राज के साथ मौजूद दोनों छात्र डरकर भाग गए। हमलावरों ने लात घूंसों से राज की पिटाई शुरू कर दी, उन्होंने एक दुकान की सीढ़ियों पर बैठाकर छात्र को जमकर पीटा। छात्र ने एक बार छूटकर भागने का प्रयास भी किया लेकिन नाकाम रहा, कुछ देर मारपीट करने के बाद आरोपी भाग गए।

पुलिस का भरोसा जल्दी होगी आरोपियों की गिरफ़्तारी 

किसी ने छिपकर इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उधर इस मामले में सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि छात्र के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई है। वीडियो भी संज्ञान में आया है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ़्तारी हो जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”807455617″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews