Gwalior News : पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Gwalior News : पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Gwalior News : ग्वालियर में एक पुलिस अधिकारी के बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, हमले के बाद आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, डॉक्टर्स उसकी हालत पर नजर बनाये हुए हैं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

तीन चार लड़कों ने एक लड़के पर किया जानलेवा हमला 

ग्वालियर की पॉश कालोनी एमएलबी कालोनी यानि महारानी लक्ष्मीबाई कालोनी में कोचिंग चलती हैं यहाँ लड़के लड़कियां ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं, बुधवार को यहाँ सामान्य दिनों की तरह स्टूडेंट्स आये थे इसी दौरान कालोनी के कम्युनिटी हॉल के पास कुछ लड़कों में विवाद होना शुरू हो गया, तीन चार लड़कों ने एक लड़के की बुरी तरह पिटाई कर दी, उसके सिर पर पत्थर पटक दिए जिससे वो खून से लथपथ हो गया।

आरोपी फरार, पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया 

घटना की सूचना तत्काल पड़ाव थाना पुलिस को दी गई, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर्स ने गंभीर चोट का हवाला देते हुए उसे आईसीयू में घायल को भर्ती कर लिया, वहीं मौका देखकर आरोपी फरार हो गए, एस आई मुकेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

सिंगरौली में पदस्थ टी आई अजय पवार का बेटा है घायल   

जानकारी के अनुसार मुरार थाने में पदस्थ रहे टी आई अजय पवार इन दिनों सिंगरौली में पदस्थ हैं, उनका परिवार ग्वालियर में यशोदा टावर में रहता है, उनका बेटा आदित्य कल अपने दोस्तों से मिलने महारानी लक्ष्मीबाई कालोनी में कम्युनिटी हॉल के पास अपनी बुलेट से पहुंचा था।

बुलेट चलाने के लिए देने से इंकार करने पर की बदमाशों ने आदित्य की मारपीट 

बताया जा रहा हैकि आदित्य अपने दोस्तों से बात कर रहा था तभी वहां तिन चार लड़के पहुंचे , आदित्य इन लड़कों को जानता था तो उनसे बात करने लगा, इसी बीच उन लड़कों में से एक ने आदित्य से उसकी बुलेट चलाने के लिए मांगी, आदित्य ने मना कर दिया तो लड़के अपना आपा खो बैठे उन्होंने आदित्य की मारपीट शुरू कर दी, आदित्य  ने बचाव करते हुए दो को पकड़ लिया तो तीसरे ने उसके सिर पर पत्थर पटक दिया और भाग गए।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, आरोपियों की तलाश जारी 

पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं आई है, पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी जल्दी पकड़े जायेंगे।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews