Gwalior News : रहें सावधान, पलभर में हैंडल लॉक तोड़कर बाइक ले उड़ा चोर, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Gwalior News : रहें सावधान, पलभर में हैंडल लॉक तोड़कर बाइक ले उड़ा चोर, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Gwalior News :  आप यदि अपना दो पहिया वाहन सड़क पर खड़े करते समय सावधान नहीं रहे तो समझ लीजिये आपने खुद चोर को आमंत्रण दिया है, जी हाँ हैंडल लॉक तोड़कर गाड़ी चुरा लेना चोरों के लिए कोई कठिन काम नहीं है, हो सकता है आपको हमारी बात सही नहीं लगे तो हम अपनी इस खबर में वो सीसीटीवी फुटेज भी दिखायेंगे जिसमें पलभर में चोर ने हैंडल लॉक तोड़ा और बाइक चुराकर फुर्र हो गया …

शिवपुरी से ग्वालियर में रिश्तेदारी में आये थे डॉ धाकड़, चोर बाइक ले उड़ा 

मामला ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है, दरअसल शिवपुरी जिले के कैलारस में रहने वाले डॉ धर्मेन्द्र धाकड़  ग्वालियर में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आये थे, वे आनंद नगर स्थित सूरज सुंदरम गार्डन के सामने दुकान पर  अपने मित्र से मिलने पहुंचे, उन्होंने बाइक दुकान के पास हैंडल लॉक लगाकर खड़ी कर दी और दोस्त से मिलने चले गए।

हैंडल लॉक लगाकर खड़ी की थी बाइक, चोर ने तोड़ा और हो गया फुर्र  

कुछ देर बाद जब वो वापस आये तो उन्हें उनकी बाइक  दिखाई नहीं दी, उन्होंने दोस्त को बुलाया, आसपास तलाश की लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चला , उन्हें पास में एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिखाई दिया तो जब उसे चैक किया तो एक चोर लॉक तोड़कर गाड़ी ले जाता दिखाई दिया।

सीसीटीवी में दिखाई दिया चोर, पुलिस में शिकायत दर्ज 

उन्होंने सीसीटीवी के फुटेज लेकर बहोड़ापुर पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बहोड़ापुर थाना प्रभारी ने डॉ धाकड़ की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की है उम्मीद करते हैं कि चोर जल्दी पकड़ में आ जायेगा और डॉ धाकड़ को उनकी बाइक वापस मिल जाएगी।

एक अपील, अपने दो पहिया वाहन में व्हील लॉक अवश्य लगायें 

लेकिन यहाँ एक बड़ा सवाल ये भी है कि यदि डॉ धाकड़ ने बाइक को अधिक सुरक्षा दी होती तो शायद ये घटना ही नहीं होती यानि उसमें व्हील लॉक भी लगा होता तो चोर इसे शायद नहीं ले जा पाता, आपसे हम यही अपील करते हैं कि अपने वाहन को पर्याप्त सुरक्षा दें जिससे आपकी जीवन भर की कमाई कोई यूँ पल भर में ना उड़ा ले जा पाए, दो पहिया वाहन में व्हील लॉक लगायें और जहाँ तक संभव हो स्टैंड पर ही बाइक खड़ी करें।

[dgv_vimeo_video id=”853313490″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews