
BJP burnt effigy of Bilawal Bhutto : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा में गुस्सा है, आज भाजपा ने पूरे देश में बिलावल भुट्टो के पुतले जलाये और आक्रोश जताया है।

फूलबाग चौराहे पर जलाया बिलावल भुट्टो का पुतला
ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों ने फूलबाग चौराहे पर इकठ्ठा होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे और बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे लगाये और पुतला जलाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत क्या है? फिर भी वे कभी अमर्यादित टिप्पणी नहीं करते।

विदेश मंत्री जयशंकर की लताड़ के बाद दिया बिलावल भुट्टो ने बयान
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की बैठक से अलग बिलावल भुट्टो ने अमेरिका में एक प्रेस कांफ्रेस कर भारत के खिलाफ जहर उगला , पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत को महात्मा गांधी की जगह हिटलर से प्रभावित बताया , पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें गुजरात का कसाई बताया, बिलावल भुट्टो का ये बयान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से उन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अधिवेशन के दौरान मिली लताड़ के बाद आया।
[dgv_vimeo_video id=”782059685″]
[dgv_vimeo_video id=”782059108″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

