दबंगों ने खेत में खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, नष्ट हुई सरसों की फसल, मामला दर्ज

bhitarwar police

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसई में कुछ दबंगों ने एक किसान के खेत पर जाकर उसकी खड़ी सरसों की फसल पर ट्रैक्टर चला कर नष्ट कर दिया। फरियादी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि फरियादी किसान अयोध्या पुत्र राम सिंह रावत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बसई व उसकी पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही दबंग पिंकी रावत ने उसकी बटाई वाली जमीन जिसमें किसान की सरसों की फसल खड़ी हुई थी दबंगों ने उसमें ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया इसके बाद फरियादी अयोध्या ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने फरियादी किसान अयोध्या और उसकी पत्नी और बच्चे के साथ गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट की है।

[dgv_vimeo_video id=”899279385″]

फरियादी ने बताया कि वह लोग दबंग है और बंदूक की नोक पर कुछ भी कर सकते हैं जिससे फरियादी किसान और उसका पूरा परिवार डरा हुआ है इसके बाद फरियादी नें भितरवार थाना पहुंचकर दबंग के खिलाफ शिकायत की है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899280868″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews