Gwalior News : सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कारोबारी की हत्या, आरोपी फरार

Gwalior News : सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कारोबारी की हत्या, आरोपी फरार

Gwalior Crime News : ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में फेब्रिकेशन और रजाई गद्दों का काम करने वाले एक कारोबारी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी । हत्या हथौड़ा मारकर की गई है, पुलिस को मौके से खून से सना हथौड़ा मिला है । परिजनों की माने तो मृतक के पास 1 लाख रुपये थे जिसे वो पेमेंट करने के लिए घर से लाया था वो भी गायब हैं।  पुलिस ने एफएसएल सहित डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया है और सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

हथौड़े से सिर पर वार किया 

मृतक की माँ शांति बाई ने बताया कि मृतक सूरज यहाँ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में रहता था, सुबह जब सूरज का फोन नहीं लगा तो उसकी तलाश की गई , यहाँ चारों तरफ पता करने के बाद उसकी गाड़ी दिखाई दी, जब अन्दर जाकर देखा तो उसका सिर फटा हुआ था, उसके सिर के कई टुकड़े हो गए थे।

पुलिस को मौके से मिला खून से सना हथौड़ा 

माँ ने बताया कि घर से एक लाख रुपये लेकर आया था, उसे पेमेंट करना था अब वो भी गायब है, सूचना पर बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची , सीएसपी और एडिशनल एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे, एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि मृतक की उम्र 30-35 साल के आसपास है, उसके सिर पर हथौड़ा मारा गया है, एफएसएल, डॉग स्क्वाड को बुलाया है, यहाँ खून से सना हथौड़ा मिला है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”798657751″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews