Gwalior News: पहले मांगी लिफ्ट और फिर गाड़ी पर बैठते ही काट दी जेब, 50,000 लेकर फरार

Gwalior News: पहले मांगी लिफ्ट और फिर गाड़ी पर बैठते ही काट दी जेब, 50,000 लेकर फरार

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर (Gwalior) में बदमाश कितना बेख़ौफ़ हो गये हैं इसका प्रमाण बुधवार को देखने को मिला जब दिन दहाड़े एक व्यापारी की जेब काटकर बदमाश 50,000 रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने व्यापारी को फूलबाग चौराहे पर रोका उससे लिफ्ट मांगी, और कुछ दूर जाकर जेब काटकर दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।

दवा कारोबारी अमित सेंगर को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। बुधवार को वे कलेक्शन कर लौट रहे थे। एक युवक ने उन्हें  फूलबाग चौराहे पर रोककर लिफ्ट मांगी और कुछ दूर ले जाने के लिए कहा। वो कुछ दूर गुरुद्वारे तक जाकर उतर गया बोला मुझे टेम्पो में बैठा दो मुझे बाड़े जाना है। मैंने जैसे ही उसे उतारा मुझे अहसास हुआ कि जेब में रखे 50,000 रुपये गायब हैं, युवक ने जेब काट ली।  मैंने उसका पीछा किया तो वो अपने एक साथी की अपाचे गाड़ी पर बैठकर भाग गया।

ये भी पढ़ें – MP में EOW की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते CEO रंगेहाथों गिरफ्तार

पीड़ित व्यापारी ने फूलबाग चौराहे पर चैकिंग कर रहे डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया को पूरी बात बताई।  डीएसपी ट्रेफिक ने पड़ाव थाने के टीआई को घटना की जानकारी दी लेकिन उन्होंने ये कहकर बात टाल दी की घटना स्थल इंदरगंज थाना है। लेकिन डीएसपी ट्रैफिक ने टीआई से इंदरगंज थाने से कोर्डिनेट कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 ये भी पढ़ें – नशे की गिरफ्त में Gwalior, चार दिन में 28 लाख की स्मैक जब्त

[dgv_vimeo_video id=”662547325″]

[dgv_vimeo_video id=”662547485″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews