Gwalior News : भाजपा नेताओं के वाहनों के चालान, सरकार का रौब नहीं आया काम, पुलिस पर लगाये अभद्रता के आरोप

Gwalior News : भाजपा नेताओं के वाहनों के चालान, सरकार का रौब नहीं आया काम, पुलिस पर लगाये अभद्रता के आरोप

Gwalior News : ग्वालियर में आज भाजपा नेताओं को उनकी सत्ता का रौब किसी काम नहीं आया। फूलबाग चौराहे पर मजिस्ट्रेट चैकिंग में उन्हें पुलिस की कार्यवाही का सामना करना पड़ा। दर असल ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर आज वाहनों की चैकिंग का अभियान चलाया गया। चैकिंग पॉइंट पर केवल महिला अधिकारी और कर्मचारी थे इतना ही नहीं मजिस्ट्रेट भी महिला ही थी।

भाजपा के पूर्व सभापति और महिला जिला अध्यक्ष को रोका  

चैकिंग के दौरान जब पुलिस एक्शन में थी तभी कुछ भाजपा नेता भी वहां से निकले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने जिन्हें रोका उसमें पूर्व नगर निगम सभापति लालजी भाई जादौन, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निलिमा शिंदे सहित अन्य नेता भी शामिल थे। ये सब लालजी भाई की गाड़ी में थे। पुलिस ने गाड़ी के कागज मांगे जो नहीं मिले, भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह की अर्जेंट मीटिंग का हवाला दिया लेकिन मजिस्ट्रेट ने कुछ नहीं सुना, कह दिया कि या तो कागज ले आयें नहीं तो चालान कटवायें।

सिंधिया समर्थक लिखी प्लेट हटवाई, भाजपा नेताओं ने लगाये अभद्रता के आरोप 

उधर भाजपा नेताओं ने महिला पुलिस अधिकारी और महिला सिपाहियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए और नाराजगी जाहिर की। चालानी कार्यवाही के दौरान एक गाड़ी सिंधिया समर्थक लिखे नेता की भी थी। पुलिस ने जब समर्थक से सवाल किया तो उसने अपना नाम केसी राजपूत बताया और रौब दिखाने लगा, लेकिन जब मजिस्ट्रेट चैकिंग की बात पता चली तो वो शांत हो गया। पुलिस ने उसकी गाड़ी पर सिंधिया समर्थक लिखी प्लेट को हटवाया और बंपर भी हटवा दिया।

मजिस्ट्रेट ने कहा यातायात व्यवस्थित रखना हम सबकी जिम्मेदारी 

मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर के यातायात को व्यवस्थित रखना हम सभी की जवाबदारी है , लोगों को समझाइश देना है और जो नियम तोड़ रहे हैं उन्हें दण्डित करना है यही इस कार्यवाही का उद्देश्य है, उधर सीएसपी हिना खान ने बताया कि करीब 200 से ज्यादा चालान काटे गए हैं किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया और ना ही किसी को विशेष राहत दी गई ।

[dgv_vimeo_video id=”855436702″]

[dgv_vimeo_video id=”855434743″]

[dgv_vimeo_video id=”855432701″]

[dgv_vimeo_video id=”855433035″]

[dgv_vimeo_video id=”855435792″]

[dgv_vimeo_video id=”855436212″]

[dgv_vimeo_video id=”855436417″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews