Gwalior News : कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

Gwalior News : कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

Corona Advisory : चीन सहित विश्व के अन्य देशों में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने राज्य सरकार को और उसके आधार पर मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देश मिलने के बाद ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने एडवाइजरी जारी की है। ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Gwalior Collector Kaushalendra Vikram Singh)  ने जिले के नागरिकों से पूरी सतर्कता और एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को ध्यान में रखकर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिलेवासियों के लिये एडवायजरी भी जारी की है। कलेक्टर ने कहा है कि जरूरी होने पर सीआरपीसी की धारा-144 के तहत गाइडलाइन भी जारी की जायेगी।

मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध

कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने और उससे बचाव के लिये जिला प्रशासन द्वारा एडवायजरी जारी कर आग्रह किया गया है कि जिलेवासी भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें तथा मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का पालन करें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का अवश्य उपयोग करें, सेनेटाइजर अथवा साबुन से बार-बार हाथ साफ करें। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम जाँच केन्द्र पर जाकर कोरोना की जाँच कराएँ। पॉजिटिव पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार होम आईसोलेशन अथवा अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज कराएँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews