सर्दी का सितम : ग्वालियर कलेक्टर का आदेश, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल

gwalior

Gwalior News : मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है, जहाँ ग्वालियर में पिछले दो तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, सुबह के समय गलन का अहसास हो रहा है, ऐसे में कलेक्टर ने छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए स्कूलों का समय बदलने के आदेश दे दिए हैं।

तापमान में अचानक आई गिरावट को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर का बड़ा फैसला

ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आज आदेश जारी कर कहा कि जिले के तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण सभी शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड सहित सभी अन्य बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना को देखते हुए नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल अब से सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आगामी आदेश तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। आदेश सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त शालाओं पर भी लागू होगा।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

gwalior news

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews