Gwalior News : कमिश्नर का एक्शन, लापरवाह सब इंजीनियर निलंबित

20 कर्मचारी निलंबित टीकमगढ़

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। साफ़ सफाई पर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन जैसी सख्त कार्यवाही कर रहे ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल जल कर वसूली अभियान को लेकर भी गंभीर हैं।  उन्होंने सोमवार को एक लापरवाह सब इंजीनियर को निलंबित कर दिया।

नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल ने जारी निलंबन आदेश में कहा कि जलकर वसूली समीक्षा के दौरान ये पाया गया कि जल प्रदाय क्षेत्र क्रमांक 12 के उप यंत्री एमएम चौबे ने जलकर वसूली के दिए गए लक्ष्य 06.04 करोड़ के विरुद्ध केवल 19.89 लाख वसूली की जो बहुत कम है।

ये भी पढ़ें – सिंगरौली : 4 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने लेखपाल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

आदेश में आगे कहा गया कि इसके बावजूद सब इंजीनियर एमएम चौबे बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से भी अनुपस्थित रहे। उनका ये आचरण वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन और उन्हें सौंपे गए दायित्वों के प्रति लापरवाही दर्शाता है। इसलिए उपयंत्री एमएम चौबे को निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त एक्शन, नौकरी बहाली के लिए मांगी रिश्वत, NHM के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews