Gwalior News : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित सरपंच पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

Gwalior News : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित सरपंच पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

Gwalior News : विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में आज सोमवार सुबह एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक विक्रम रावत ग्वालियर जिले के आरोन की बनहेरी गाँव का सरपंच था , वो कांग्रेस समर्थित सरपंच था, मृतक अपने वकील से मिलने आया था, वो कार से उतरा ही था कि पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हत्या का कारण पुराना पारिवारिक विवाद सामने आया है।

बाइक सवार बदमाशों ने सरपंच पर की फायरिंग, मौके पर ही मौत 

जानकारी के अनुसार बनहेरी से सरपंच विक्रम रावत ग्वालियर के कांति नगर में भी रहते हैं, आज सुबह विक्रम सुबह अपनी कार से वकील प्रशांत शर्मा से मिलने उनके घर गांधी नगर के लिए कार से निकला था, वो लोको रोड पर ही पहुंचा था तभी सामने बाइक से आए बदमाशों से उसे गोलियों से भून दिया।

भाई की हत्या के मामले में गवाह था सरपंच, कल आना है केस का फैसला 

दिनदहाड़े एक कॉलोनी में हत्या से दहशत फ़ैल गई है , हत्या की वजह जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है , इस मामले में सरपंच विक्रम रावत गवाह था, मामले का फैसला कल मंगलवार को आने वाला था, बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में सरपंच विक्रम रावत अपने वकील प्रशांत शर्मा से मिलने आया था तभी उस पर हमला हो गया।

डेढ़ साल पहले हुई थी सरपंच के चचेरे भाई की हत्या 

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले सरपंच विक्रम के चचेरे भाई की पारिवारिक जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है जिसमें विक्रम मुख्य गवाह  था, केस का फैसला कल आने वाला है, विक्रम अंतिम गवाही दे पाता उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई , विधानसभा चुनाव से पहले इस हत्या ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।

प्रत्यक्षदर्शी भाजपा नेता बोले सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ नहीं आया 

उधर प्रत्यक्षदर्शियों की माने ये सब इतना तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया, घटना स्थल के पास रहने वाले एक भाजपा नेता ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वे बाहर दौड़े, देखा एक व्यक्ति तड़प रहा है उसके खून बह रहा है, तत्काल उसके शरीर की हलचल थम गई , उन्होंने कहा कि बदमाश बाइक पर आये और गोलियां चलाकर भाग गए, अभी 8 राउंड तो पुलिस को मिले है और भी हो सकते हैं।

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी राजेश सिंह चंदेल 

घटना के बाद पड़ाव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर शव की जाँच पड़ताल के बाद उसे पीएम हाउस पहुँचाया, मौके पर पहुंचे एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि बदमाशों ने सरपंच की गोली मारकर हत्या की है , हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, कोई पुराना विवाद बताया जा रहा है, पुलिस इसकी जांच कर आरोपियों की तलाश करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”872443189″]

[dgv_vimeo_video id=”872442542″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews