Gwalior News : खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Gwalior News : ग्वालियर जिले के आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में एक खेत में फसलों की बीच अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव की जांच की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि आज शुक्रवार को मानिकपुर के किसानों ने फसल के बीच जब शव देखी तो दंग रह गए जिसके बाद में गांव में दहशत का माहौल फेल गया, और तत्काल पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से उक्त शव के बारे में जानकारी ली लेकिन सभी ने पहचाने से इंकार कर दिया।

पुलिस कर रही है जाँच

गौरतलब है कि शव लगभग तीन चार दिन पुरानी बताई जा रही है। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया है, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच कि जा रही है कि मृतक युवक कौन है एंव हत्या का क्या कारण है?

अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews