
Gwalior News : ग्वालियर की एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा आकृति भदौरिया की किले से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या दोनों एंगल से जाँच कर रही है, पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर जाँच शुरू की है, हालाँकि परिजनों का कहना है कि आकृति को उसके बॉय फ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किले से नीचे फेंका है यानि उसकी हत्या की है, पुलिस ने शंका के आधार पर बॉय फ्रेंड सहित एनी कुछ संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।
जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आकृति भदौरिया BBA LLB की छात्रा थी, उसके पिता गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं वो यहाँ ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही थी, उसके मौसा रूपेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक बेटी कल कॉलेज गई थी उसके बाद कैसे किले पहुंच गई हमें नहीं मालूम , जब घर पर पुलिस का फोन आया तब हमें मालूम चला।
परिजनों का आरोप बॉय फ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटी की हत्या हुई है उसे उसके दोस्तों में मिलकर मारा है उसे दबाव बनाकर किले ले गए और फिर षड्यंत्र रचकर उसे नीचे फेंक दिया, मौसा ने बताया कि घटना के समय उसका दोस्त और कुछ अन्य लड़के लकड़ी भी थे और जब हम वहां पहुंचे तो वो लोग भाग गए, हमें किले पर मौजूद लोगों ने बताया कि इन लोगों ने मिलकर फेंका है।
पुलिस को भी आकृति और उसके बॉय फ्रेंड के बीच झगड़े की बात पता चली
उधर पुलिस को भी कुछ ऐसी ही जानकारी हाथ लगी है कि आकृति का उसके बॉय फ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था घटना के समय वो भी वहीं मौजूद था, किले पर जिस सहस्त्रबाहु मंदिर के पास इन लोगों का झगड़ा हुआ वहां और लोग भी मौजूद थे जिन्होंने पुलिस से इस बात की तस्दीक की है उधर शुरुआती जाँच में सामने आया है कि आकृति का बॉय फ्रेंड शादी शुदा है ये बात सामने आने के बाद इनके बीच झगड़ा हुआ और फिर झाड़ियों से पुलिस को आकृति का शव मिला।
पुलिस ने बॉय फ्रेंड सहित संदेहियों को लिया हिरासत में
पुलिस ने परिजनों की शिकायत और किले पर घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों के बयानों के आधार पर आकृति के सहित कुछ अन्य युवक युवतियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने आज आकृति के शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर पुलिस आकृति और उसके बॉय फ्रेंड के फोन जब्त कर उसके कॉल रिकॉर्ड भी निकलकर जाँच आगे बढ़ाएगी जिससे हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझने में मदद मिल सके ।
[dgv_vimeo_video id=”935384961″]
[dgv_vimeo_video id=”935385279″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

