Gwalior News : परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाकर किया था चक्काजाम, सांड निकला हत्यारा, वीडियो वायरल

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर में आवारा जानवर लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं और इनकी वजह से इंसानों में आपसी दुश्मनी बढ़  रही है , पिछले दिनों 2 मार्च की रात एक घटना में एक युवक की मौत हो गई उसके परिजनों ने पास में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया और कल 3 मार्च को सिटी सेंटर क्षेत में चक्का जाम कर दिया, पुलिस ने जाँच का आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवा दिया थे लेकिन जाँच में एक सीसीटीवी सामने आया जिसमें युवक सांड के हमले में घायल हुआ और उसकी मौत हो गई।

सांड के हमले में गई युवक की जान 

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में तानसेन रोड के पास पिछले दिनों एक सांड ने युवक को अपने सींगों से उछालकर फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई, लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया, युवक घर से किसी दोस्त के साथ निकला था जब रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप, किया चक्काजाम 

इसी दौरान युवक के अस्पताल में होने की सूचना परिजनों को मिली तो वे अस्पताल पहुंचे जहाँ उन्हें वो मृत मिला, घटना के बाद कल 3 मार्च को परिजनों ने शव के साथ सिटी सेंटर में एजी ऑफिस पुल के पास चक्काजाम कर दिया, मृतक गिर्राज पाठक (आशु ) के बड़े भाई देवेन्द्र पाठक ने मीडिया को बताया कि मेरे भाई को हेमंत शर्मा लेकर गया था और उसी ने उसके साथ मारपीट कर हत्या की है, भाई ने कहा कि पुलिस हमारी मदद नहीं कर रही, आरोपी को बचा रही है क्योंकि आरोपी का भाई पुलिस में है।

पुलिस ने जाँच का भरोसा देकर खुलवाया जाम 

चक्काजाम  की सूचना पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि हजीरा थाने में दुर्घटना का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है, परिजनों का आरोप है कि हत्या की गई है हमने शव का पीएम करवाया है जो रिपोर्ट आयेगी उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि हमारे पास एक फुटेज है उसमें दोनों का एक्सीडेंट होते दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दोस्त नहीं सांड निकला हत्यारा  

पुलिस ने जब इस मामले की जाँच शुरू की तो उसमें एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें आशु पाठक और उसका दोस्त सांड हमला करता दिखाई दे रहा है, घटना में दोनों घायल हुए , लेकिन सीसीटीवी फुटेज से ये स्पष्ट हो रहा है कि युवक की मौत का जिम्मेदार कोई इन्सान नहीं बल्कि एक आवारा सांड है। सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि मृतक के परिजनों ने अनावश्यक दबाव बनाने के उद्देश्य से चक्काजाम किया था इसलिए उन सभी के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में मामला दर्ज किया है।

नगर निगम की लापरवाही से जा रही लोगों की जान

आपको बता दें कि आवारा सांड के हमले की ये पहली घटना नहीं है, हमलों में कई बार लोगों की जान गई हैं और कई बार गंभीर चोट आई है, सिर्फ सांड ही नहीं आवारा गाय, कुत्ते इनके हमले में भी ग्वालियर में मौते हुई हैं लोग घायल हुए हैं लेकिन नगर निगम प्रशासन अभी तक इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।

[dgv_vimeo_video id=”919075494″]

[dgv_vimeo_video id=”919077952″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews