Gwalior News : जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, चार छात्र निलंबित

Gwalior News : जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, चार छात्र निलंबित

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय (jiwaji university gwalior) में चार छात्रों ने एक छात्र के साथ मारपीट कर दी।  मारपीट प्रोफेसर्स के सामने हुई और उन्होंने ही बीचबचाव किया। बाद में पीड़ित छात्र की शिकायत पर मारपीट करने वाले चारों छात्रों को 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जीवाजी विश्वविद्यालय के लॉ संस्थान के बीकॉम एलएलबी आठवे सेमेस्टर के छात्र रवि सिंह संस्थान के डायरेक्टर डॉ गणेश दुबे और डिप्टी डायरेक्टर प्रो संजय कुलश्रेष्ठ के साथ संस्थान के मेन गेट पर किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात कर रहे थे।  इसी दौरान छात्र आशीष ऐमाना, अनूप शर्मा, ध्रुव गुर्जर और सिद्धार्थ श्रीवास्तव कुछ बाहरी लोगों के साथ वहां आये और रवि को गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट शुरू होते ही डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर ने बीच बचाव किया गार्ड भी पहुँच गए हुए मारपीट करने वालों को वहां से खदेड़ दिया।

ये भी पढ़ें – कलेक्टर साहब, अस्पताल की इस “लूट और अमानवीयता” पर तो कार्रवाई कीजिए 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रॉक्टर डॉ हरेंद्र शर्मा जॉइंट प्रॉक्टर नवनीत गरुड़ के साथ लॉ संस्थान पहुंचे और रवि सहित अन्य लोगों के लिखित बयान दर्ज कर दोषी छात्र आशीष ऐमाना, अनूप शर्मा, ध्रुव गुर्जर और सिद्धार्थ श्रीवास्तव को दस दिनों के लिए निलंबित कर दिया। विवाद का कारण पिछले दिनों  एक रेस्टॉरेंट में हुई पार्टी की लड़ाई बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – BEL Recruitment 2021 : नवरत्न कंपनी को चाहिए इंजीनियर, ऐसे करें आवेदन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews