Gwalior News : मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में आग, गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, नगर निगम के दो कर्मचारी झुलसे

Gwalior Fire

Gwalior News :  ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग ने आज सुबह तेज धमाके के साथ आग लग गई, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने एक फ़्लैट से तेज लपटें निकलने लगीं, सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन इसी दौरान आग बुझा रहे दो कर्मचारी एजी की लपटों से झुलस गए जिसके बाद उन्हें जयारोग्य अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया।

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आग, सामान जलकर ख़ाक 

ग्वालियर के विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी चौराहे के पास साचिन तेंदुलकर मार्ग पर जीवाजी विश्व विद्यालय के कुलपति निवास एक सामने स्थित एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग ने आज आग लगने से अफरा तफरी मच गई, जिस बिल्डिंग में आग लगी उसमें  नीचे यामाहा गाड़ियों का शो रूम है और ऊपर बने फ्लैट्स में लोग रहते है।

आग बुझाने गए नगर निगम के दो कर्मचारी झुलसे 

आग दूसरी मंजिल पर लगी, बिल्डिंग में रहने वाले नीचे भागे लेकिन जिस  फ़्लैट में आग लगी उसमें कोई नहीं था, तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया, बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर फटने के कारण लगी , जब नगर निगम के कर्मचारी आग बुझा रहे थे तभी फ़्लैट में रखे एक अन्य गैस सिलेंडर में भी तेज धमाका हुआ जिसकी चपेट में दो फायर ब्रिगेड कर्मचारी आ गए और झुलस गए।

कमिश्नर मौके पर पहुंचे, कर्मचारी अस्पताल में भर्ती 

निगम अधिकारियों ने तत्काल दोनों घायल कर्मचारी इस्माइल और गिरीश को वहां से हटाया और जयारोग्य आस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहाँ उनकी हालत खतरे से बहार बताई गई है, सूचना पर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि आग पर काबू कर लिया गया है हमारे दो कर्मचारी घायल हुये हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिल्डिंग के पास नहीं थी फायर एनओसी, फायर सिस्टम भी नहीं था  

आपको बात दें कि आग पर काबू पाने में 6 गाड़ी पानी का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन जिस फ़्लैट में आग लगी उसका पूरा सामान जलकर ख़ाक हो गया और पानी से बिल्डिंग के अन्य फ्लैट्स का सामान भी ख़राब हो गया, मालूम चला कि इस बिल्डिंग के बिल्डर ने फायर एनओसी  नहीं ली थी और बिल्डिंग में फायर सिस्टम भी नहीं लगा था।

निगम कमिश्नर ने बिल्डर पर कार्रवाई की बात कही 

निगम कमिश्नर ने इस सूचना के बाद कार्रवाई की बात कही है , घटना में कोई जनहानि नहीं हुई समय रहते सभी रहवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नगर निगम के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, उधर पुलिस का कहना है कि यदि बिल्डर के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उसकी जाँच की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”921444128″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews