Gwalior News : अक्षया हत्याकांड केस की मुख्य गवाह सोनाक्षी की मां पर जानलेवा हमला, फायरिंग में बाल बाल बची

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर के बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड की मुख्य गवाह मृतका की सहेली सोनाक्षी शर्मा की मां करुणा शर्मा  पर आज बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया, गनीमत ये रही कि कट्टे से निकली गोली करुणा शर्मा को नहीं लगी, घटना उस समय हुई जब करुणा शर्मा स्कूल जाने के लिए निकली थी, घटना के बाद से करुणा और उनका परिवार दहशत में हैं, हालाँकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है।

हत्याकांड केस की मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला 

माधौगंज थाना क्षेत्र की 12 बीघा कालोनी में आज सुबह उस समय दहशत फ़ैल गई जब लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अक्षया यादव हत्याकांड की मुख्य गवाह अक्षया की सहेली सोनाक्षी शर्मा की मां करुणा शर्मा को रास्ते में रोक कर कट्टे से फायर कर दिया और मौके से बदमाश भाग निकले, घटना उस समय हुई जब करुणा शर्मा स्कूल के लिए घर से निकली थी।

पुलिस को चला हुआ राउंड मिला, सीसीटीवी तलाश रही 

हमले से घबराई करुणा शर्मा वापस घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फायरिंग की जानकारी मिली है, आसपास के सीसीटीवी चैक किये जा रहे हैं, पुलिस को मौके से चला हुआ कट्टे का राउंड मिला है, पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

10 जुलाई को हुई थी अक्षया की हत्या 

आपको बता दें कि पूर्व डीजीपी सुरेन्द्र सिंह यादव की नातिन अक्षया यादव की 10 जुलाई  2023 को माधौगंज थाना क्षेत्र के बेटी बचाओ चौराहे के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, घटना के समय अक्षया अपनी सहेली सोनाक्षी के साथ कोचिंग से घर लौट रही थी, हमले में सोनाक्षी बच गई और वो इस केस में मुख्य गवाह है, इस मामले में करुणा शर्मा भी गवाह है।

कुछ आरोपी जेल में बंद, नाबालिग बाल सप्रेक्षण गृह से हैं फरार 

हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं, आरोपी जेल में हैं, हत्याकांड में तीन नाबालिग आरोपी भी शामिल थे जिन्हें बाल संप्रेक्षण में रखा  गया था, लेकिन पिछले दिनों 25 जनवरी को तीनों नाबालिग आरोपी तीन अन्य साथियों के साथ बाल संप्रेक्षण गृह के गार्ड को धक्का देकर फरार हो गए थे और तभी से वे फरार हैं, पुलिस तभी से करुणा शर्मा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज के हमले में ये फरार नाबालिग आरोपी शामिल हो सकते हैं।

परिजनों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

परिजन सूरज सिंह ने कहा कि लगातार हमले हो रहे हैं, साल भर से पूरा परिवार दहशत में हैं, बेटी सोनाक्षी घर में ही कैद जैसी रहती है, उसकी पढाई छूट गई , साल बर्बाद हो गया है, हालाँकि पुलिस का घर पर पहरा है लेकिन घर के सभी सदस्य बदमाशों की निगाह में है और आज जो हमला हुआ ये उसी का परिणाम हैं, नाबालिग आरोपी फरार चल रहे हैं, गवाहों पर हमला कर दबाव बना रहे हैं कि गवाही न दें जिससे वे हत्याकांड से बरी हो जाएँ या उन्हें जमानत मिल जाये। पुलिस को हमारी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”917027912″]

[dgv_vimeo_video id=”917028065″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews