Gwalior News : घर के दरवाजे पर बैठे युवक पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Gwalior News : घर के दरवाजे पर बैठे युवक पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद

Gwalior News : ग्वालियर में घर के दरवाजे पर बैठे डिस्क संचालक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां चला दी। डिस्क संचालक गुड्डू तोमर ने कार के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई और बदमाशों का पीछा किया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के प्रसाद नगर की है। फरियादी ने फायरिंग कराने का संदेह पड़ोसी पर जताया है। गोली चलने की घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर बैठे डिस्क संचालक पर फायरिंग 

जानकारी के मुताबिक हजीरा थाना क्षेत्र के प्रसाद नगर में रहने वाला गुड्डू तोमर पेशे से डिस्क संचालक है और वह अपने घर के बाहर सुबह दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी उसने सामने से एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाशों को आता देखा। जिनके इरादे डिस्क संचालक भांप गया और उसने खड़े होकर उन्हें कुछ बोला।

कार के पीछे छिपकर युवक ने बचाई जान 

बदमाशों ने दरवाजे के सामने आते ही उस पर गोली चला दी। गुड्डू तोमर ने घर के सामने खड़ी कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई और बदमाशों पर कुर्सी फेंककर उनका पीछा किया लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। फरियादी डिस्क संचालक ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फरियादी ने पुलिस को सौंपे सीसीटीवी फुटेज, मामला दर्ज 

एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक दोनों परिवार पास पास में रहते हैं, इनके बीच जमीन का विवाद है, पहले भी एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है, फरियादी की शिकायत पर धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। घटना फरियादी के घर के सामने सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई है, पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”841828566″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews