Gwalior News : चार नकाबपोश बदमाशों ने घर से नीचे बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या की, आरोपी फरार

Gwalior News : चार नकाबपोश बदमाशों ने घर से नीचे बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या की, आरोपी फरार

Gwalior Crime News : ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी और फरार हो गए, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में रविवार की रात गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई, मृतक के भाई सत्तार उस्मानी के मुताबिक चार नकाबपोश उनके घर पर आये और उन्होंने उनके भाई अजीम उस्मानी को घर से नीचे बुलाया और गोली मारकर भाग गए। घटना होते ही परिजन उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भागे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”777854541″]

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जायेंगे, पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”777854352″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews