Gwalior News : युवाओं के लिए अच्छा मौका, 71 कंपनियां 13082 पदों पर करेंगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल https://forms.gle/rt59tQFeBCRsKoKd9 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही रोजगार मेला स्थल पर साइंस कॉलेज में जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए जायेंगे। क्यूआर कोड स्कैन कर युवा मौके पर ही अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे।
jobs
Gwalior News :  मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार लगातार प्रयास कर रही है, रोजगार मेलों के माध्यम से एक ही जगह कम्पनियों को आमंत्रित कर युवाओं को jobs ऑफर किये जा रहे हैं कम्पनियां अपना सिलेक्शन प्रोसेस पूरा कर युवाओं को नौकरी दे रही हैं, इसी क्रम में 10 अगस्त को ग्वालियर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

शहर के साइंस कॉलेज में आयोजित होगा रोजगार मेला 

जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में 10 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया रहा है। रोजगार मेले में जानी-मानी 71 कंपनियां युवाओं को नौकरी देने के लिये आ रही हैं। इन कंपनियों द्वारा लगभग 13 हजार 82 पदों के लिए भर्ती की जायेगी। रोजगार मेला  झांसी रोड स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में प्रात: 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक आयोजित होगा।

क्यूआर कोड स्कैन कर  मौके पर ही करा सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन 

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल https://forms.gle/rt59tQFeBCRsKoKd9 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही रोजगार मेला स्थल पर साइंस कॉलेज में जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए जायेंगे। क्यूआर कोड स्कैन कर युवा मौके पर ही अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने रोजगार मेले को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के लिये लगभग डेढ़ दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

तकनीकी, मार्केटिंग,सर्विस सेक्टर सहित कई कम्पनियां देंगी jobs 

उप संचालक रोजगार पवन कुमार भिमटे ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेले में 44 कंपनियां प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से आ रही हैं, साथ ही 27 कंपनियां स्थानीय रहेंगी। शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों एवं दिव्यांगजनों को निजी कंपनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। मेले में खासतौर पर तकनीकी सेक्टर की 31, मार्केटिंग क्षेत्र की 14, सर्विस सेक्टर की 16, सिक्योरिटी गार्ड सेक्टर की 3 एवं इंश्योरेंस सेक्टर की 7 कंपनियों सहित अन्य सेक्टर की कंपनियाँ भर्ती के लिये आयेंगी। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला पंचायत की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाखा में संपर्क किया जा सकता है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews