Gwalior News : नशे की गोली खिलाकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला हैवान पिता गिरफ्तार

Gwalior News : नशे की गोली खिलाकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला हैवान पिता गिरफ्तार

Gwalior News : ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची ने अपने पिता पर नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप पिछले दिनों लगाया था । झांसी रोड थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची की रिपोर्ट पर से आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के साथ सहित पॉक्सो एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की थी जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा को हैवान पिता की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में झांसी रोड थाना टी आई रशीद खान ने एक टीम को उक्त दुष्कर्म के आरोपी पिता को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु लगाया।

पुलिस टीम जब आरोपी की तलाश कर रही थी इसी बीच आज एक मुखबिर ने सूचना दी की दुष्कर्म का आरोपी झांसी रोड थाना क्षेत्र में ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित मंदिर के पास छिपा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा जो लोगों से छिपने के लिए झांडियों के पास बैठा हुआ था, पुलिस ने उक्त व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपनी बेटी के साथ दृष्कर्म की घटना करना स्वीकार किया, आरोपी नशा करने का आदी है और उसने बताया कि जब उसकी पत्नी अपने मायके अहमदाबाद(गुजरात) गई हुई थी। तभी उसने ये गलत काम किया था।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews