Gwalior News : तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनीं पांच जिंदगी, खुशियां मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

Gwalior News : तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनीं पांच जिंदगी, खुशियां मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) में आज एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पांच जिंदगियां छीन (Five people died in road accident)  ली। ये परिवार मुरैना से ग्वालियर वैवाहिक कार्यक्रम में आया था। घटना बड़ा गांव के नजदीक हाइवे पर हुई। आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर कलेक्टर और एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स पहुँच गया।  कलेक्टर ने नियमानुसार मुआवजा देने की घोषणा वहीँ एसएसपी ने कहा कि एक संदिग्ध बोलेरो का पता चला है जल्दी ही चालक पकड़ जायेगा।  शिकायत के बाद उन्होंने एक सिपाही पर भी कार्यवाही का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में बड़ा गांव के पास हाइवे पर आज गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा (Gwalior Road Accident) हो गया।  सड़क पर बस का इन्तजार कर रहे पांच लोगों को एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने रौंद दिया और फरार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। मरने वालों के नाम पप्पू जाटव, राजाबेटी , राजाबेटी जाटव, पूनम और रेशमा बताये गए हैं।

ये भी पढ़ें – लापरवाही पर गिरी गाज, तीन राजस्व निरीक्षक निलंबित

बताया जा रहा है कि ये लोग मुरैना के बसई गांव से ग्वालियर में एक लगुन फलदान कार्यक्रम में बिजौली थाना क्षेत्र के गांव में आये थे , कार्यक्रम के बाद मुरैना जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इन्तजार कर रहे थे तभी एक बोलेरो तूफानी रफ़्तार में आई और इन पांचों को कुचलते हुए चली गई।

ये भी पढ़ें – MP School : 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी, खाते में आएंगे 25 हजार रुपए

घटना के बाद चीख पुकार मच गई , आसपास के गांव वाले इकठ्ठा हो गए और हाइवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।  लोग बोलेरो को पकड़ने और मुआवज़ा देने की मांग करने लगे।  जब बहुत समझाइश के बाद भी चक्का जाम नहीं खुला तो कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Gwalior Collector Kaushlendra Vikram Singh) और एसएसपी अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें – IRCTC ने रद्द की 309 ट्रेन, कहीं आपकी बुकिंग तो नहीं, यहाँ देखें सूची

एसएसपी ने कहा कि दुर्घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चैक किये गए हैं, एक संदिग्ध बोलेरो के बारे में पता चला है, पुलिस टीम उस पते पर रवाना कर दी गई है, शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि परिजनों ने एक सिपाही द्वारा अभद्रता किये जाने की भी शिकायत की है , जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।  उधर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि घटना दुखद है, शासन की तरफ से जो भी आर्थिक सहायता बनती है वो मृतकों के परिजनों को दी जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”714040477″]

[dgv_vimeo_video id=”714040024″]

[dgv_vimeo_video id=”714039890″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews