Gwalior News : करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की शेयर ठगी के आरोपी पति पत्नी बेंगलुरु से गिरफ्तार

Gwalior News
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने 2022 के एक लंबित प्रकरण को सुझाने और उसके दो आरोपियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर ग्वालियर लेकर आने में सफलता हासिल की है, ये मामला करोड़ों रुपये के शेयरों की ठगी से जुड़ा है, आरोपी पति पत्नी है, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

करीब साढ़े तीन करोड़ की शेयर ठगी का मामला सुलझा  

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में शहर के एक संभ्रांत नागरिक नरेंद्र फालके ने क्राइम ब्रांच में एक शिकायती आवेदन दिया था कि उनके द्वारा आईटीसी कम्पनी के 79,500 शेयर सुशील फायनेंस कंपनी के डीमैट अकाउंट से सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर के डीमैट अकाउंट में ऑनलाईन ट्रांसफर किए थे। ये शेयर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड शेयर डीमेट खाते में दिनांक 16 अप्रैल 2021 तक खाते में ही थे। इस दिन  शेयर की कीमत 01 करोड 65 लाख 36 हजार रुपये थी उसके बाद यह शेयर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड के मेरे डीमैट अकाउंट में दिखना बंद हो गए थे।

बिना पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के डीमेट एकाउंट से निकाल लिए शेयर

जब शेयर दिखना बंद हो गए तो उन्होंने सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ईमेल के माध्यम से मेल कर जानना चाहा कि मेरे 79,500 शेयर क्यों नहीं दिख रहे हैं, परंतु सननैस कंपनी द्वारा कोई सही जानकारी नहीं दी गई। फिर उनके द्वारा सीडीएसएल को मेल किया गया। सीडीएसएल द्वारा मेल के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई कि आपके शेयर पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के आधार पर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा डेविट किये गये है जबकि उनके द्वारा कोई भी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नहीं दी गई थी। यानि डीमेट अकाउंट में आईटीसी कम्पनी के शेयर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा खुर्द-बुर्द कर लिये गये और शेयर का पूरा  पैसा खा गए।

ठगी के आरोपी पति पत्नी बेंगलुरु से गिरफ्तार 

उनकी शिकायत के बाद  मामला दर्ज कर साइबर की टीम एक्टिव हुई, पुलिस ने जब साइबर टीम के उप निरीक्षक शिशिर तिवारी के नेतृत्व में जाँच आगे बढ़ाई तो मालूम चला कि सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नरेंद्र फालके के साथ धोखा किया है , पुलिस ने इनके मालिकों का पता किया और उनको पकड़ने बेंगलुरु पहुंच गई।  ग्वालियर पुलिस ने बेंगलुरु कर्नाटक पहुंचकर सननेस कैपिटल इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के मालिक एस.पी श्रीशा एवं उनकी पत्नी पदमज्योति श्रीशा श्रीशा को 10 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर लाकर ग्वालियर आ गए, पुलिस अब इनसे धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”934234000″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews