Gwalior News : पति की हैवानियत, पत्नी को जबरन पिलाई शराब, लोहे के सरिये से तोड़े हाथ पैर, किया जानलेवा हमला

Gwalior News : पति की हैवानियत, पत्नी को जबरन पिलाई शराब, लोहे के सरिये से तोड़े हाथ पैर, किया जानलेवा हमला

Gwalior News : ग्वालियर में एक पति की हैवानियत का मामला सामने आया है, गंभीर हालत में पुलिस के पास पहुंची पत्नी ने उसपर किये गए जानलेवा हमले की जो कहानी सुनाई उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की शिकायत दर्ज है, हालात देखने के बाद अस्पताल से इलाज के दस्तावेज मंगवाए है उसके बाद धाराएँ बढ़ाने का फैसला लिया जायेगा और आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।

ग्वालियर के फालका बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला आज बहुत ही गंभीर अवस्था में पुलिस की जन सुनवाई में पहुंची। गोल पहाड़िया क्षेत्र में रहने वाला उसका भाई धर्मेन्द्र पाल अपनी बहन लक्ष्मी को लेकर पहुंचा था, उसने बताया कि 2011 में उसने अपनी बहन की शादी कालू उर्फ़ विष्णु पाल से की थी उसके बाद से ही ससुराल वाले परेशान करते रहे हैं, दहेज़ की मांग करते हैं मारते हैं।

भाई ने कहा जुआ, सट्टा, शराब का आदी है बहनोई, दहेज़ के लिए मारपीट करता है 

धर्मेन्द्र ने बताया कि हमने एक दो बार मदद भी की लेकिन हर बार पैसा मांगते है, मेरा बहनोई जुआ, सट्टा, शराब में पैसा उड़ाता है , भाई ने बताया कि बहनोई ने उसकी बहन के साथ मारपीट की लेकिन महिला थाने में समझौता कर लिया लेकिन उसकी हरकतें कम नहीं हुई , अभी 27 जुलाई को जबरन मेरी बहन को शराब पिलाई, घर के लोगों ने टीवी का वोल्यूम खोलकर हाथ पैर बांधकर लोहे के सरियों से जानलेवा हमला किया है जिससे मेरी बहन के दोनों पैर और हाथ टूट गए, उसकी जिंदगी ही ख़राब कर दी इन लोगों ने।

पत्नी ने सुनाई उस पर हुये जानलेवा हमले की कहानी 

उधर महिला ने रोते ही अपनी आपबीती सुनाई, उसने कहा कि मेरा पति 27 जुलाई को महिला थाने से तारीख कराकर मुझे घर ले गया मैंने उसे चाय पिलाई फिर अचानक उसने मुझपर लोहे के सरिये से मारना शुरू कर दिया, वो एक कोरे कागज पर साइन भी करना चाहता था, मेरा 10 साल का बेटा है, मैंने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे पकड़ा फिर छोड़ दिया , मेरे हाथ और पैर दोनों काम नहीं कर रहे, लक्ष्मी ने कहा कि मेरा पति मुझे शादी के बाद से मारपीट कर रहा है मैं सहती रही लेकिन इस बार तो उसने जान लेने की कोशिश की है उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लिया, अस्पताल से इलाज की डिटेल मांगी 

महिला की बात सुनने के बाद एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने इसे बहुत गंभीरता से लिया, उन्होंने कहा कि घटना के बाद शिकायत दर्ज कर ली गई है लेकिन परिजन चूँकि डायरेक्ट अस्पताल ले गए और फिर इलाज के बाद उसे घर भी ले गए। हमारे जाँच अधिकारी ने महिला के इलाज के पेपर अस्पताल से मांगे हैं लेकिन जब मैंने इनका डिस्चार्ज टिकट देखा तो उसमें मल्टिपल फ्रेक्चर लिखा है तो मैंने खुद अस्पताल अधीक्षक से बात की है, अस्पताल की रिपोर्ट के बाद इसमें धाराएँ बढ़ा कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उसे जल्दी ही गिरफ्तार किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”852653989″]

[dgv_vimeo_video id=”852653871″]

[dgv_vimeo_video id=”852652820″]

[dgv_vimeo_video id=”852652966″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews