
Gwalior News : विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) से पहले आयकर विभाग सक्रिय हो गया है, ग्वालियर में आज आयकर विभाग की टीम ने शहर के चर्चित घी कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की, आयकर विभाग की टीम के अधिकारी घी कारोबारी के घर और फैक्ट्री पर अलग अलग दस्तावेज खंगाल रही है।
मैना वाली गली ऑफिस, मालनपुर फैक्ट्री पर छापा
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में आयकर विभाग की टीम आज बुधवार सुबह घी कारोबारी एवं मोहन ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मोहन लाल के ठिकानों पर छापा मारा , टीम ने मैना वाली गली में मोहन ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस पर कार्रवाई की वहीं दूसरी टीम मालनपुर स्थित फैक्ट्री पर छापा मारने पहुँची है।
[dgv_vimeo_video id=”873251005″]
[dgv_vimeo_video id=”873251119″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

