Gwalior News : कब्रिस्तान में खुदे गड्ढे में गिरकर मासूम भाई बहन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पुलिस थाने का घेराव

मोहना थाना टी आई रशीद खान ने बताया कि ये बहुत दुखद घटना है, ठेकेदार ने बाउंड्री वॉल निर्माण में पानी के उपयोग के लिए गड्ढे खोदे थे जिसे उसने बंद नहीं किया ये ग्रामीणों का कहना है, मामले को जाँच में लिया गया है जो भी दोष होगा उसके खिलाफ एक्शन जरुर होगा।
PM House Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र में ठेकेदार की लापरवाही मासूम भाई बहन की मौत का कारण बन गई, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ रात में पुलिस थाने का घेराव किया और दोषी ठेकेदार पर एफआईआर करने की मांग पर अड़ गए, पुलिस ने समझाइश दी की जो भी दोषी होगा एक्शन लिया जायेगा, पुलिस ने भाई बहन के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

कब्रिस्तान में खुदे गड्ढे बने मासूम भाई बहन की मौत का सबब 

जानकारी के मुताबिक मोहना थाना क्षेत्र में बने कब्रिस्तान में बाउंड्री वॉल निर्माण का काम पिछले दिनों हुआ था, इसके लिए ठेकेदार ने कब्रिस्तान में पानी भरने के लिए गड्ढे खोद दिए थे, निर्माण होने के बाद ठेकेदार चला गया लेकिन उसने एक बड़ी लापरवाही की वो ये कि उसने उन गड्ढों को भरा नहीं।

खेलते खेलते बच्चों को मौत निगल गई 

बारिश होने के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया, बीती शाम स्थानीय निवासी सोनू खान का 5 साल का बेटा फैजू  अपनी 3 साल की बहन नैनो के साथ खेलते खेलते कब्रिस्तान में पहुंच गया, मासूम भाई बहन को क्या पता था कि इसी कब्रिस्तान में मौत उनका इंतजार कर रही है, दोनों मासूमों को पानी भरा होने से गड्ढा दिखाई नहीं दिया और दोनों की डूबकर उसमें मौत हो गई।

बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए कब्रिस्तान ने ठेकेदार में खोदे थे गड्ढे 

जब काफी देर तक बच्चे नहीं लौटे तो उनकी खोज की गई फिर कब्रिस्तान में उनके शव दिखे तो परिजनों के होश उड़ गए, गुस्साए ग्रामीण पुलिस थाने पहुंच गए और बाउंड्री वॉल का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर की मांग करने लगे, पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया।

परिजनों ने घेरा थाना,  पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की 

मोहना थाना टी आई रशीद खान ने बताया कि ये बहुत दुखद घटना है, ठेकेदार ने बाउंड्री वॉल निर्माण में पानी के उपयोग के लिए गड्ढे खोदे थे जिसे उसने बंद नहीं किया ये ग्रामीणों का कहना है, मामले को जाँच में लिया गया है जो भी दोष होगा उसके खिलाफ एक्शन जरुर होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews