
Gwalior News : राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति और भीम आर्मी द्वारा आज 12 अक्टूबर को ग्वालियर में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया है, उसमें शामिल होने वाले लोगों और शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले संभावित उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है, करीब 4000 जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। शहर के एंट्री पॉइंट्स पर बैरीकेडिंग है वहां प्रशासनिक अफसर और पुलिस अफसर मौजूद हैं। संतुष्टि होने के बाद ही लोगों को शहर में एंट्री दी जा रही है, उधर चेतावनी के बावजूद कुछ लोगों ने आज शहर में घुसने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस ने पकड़कर अस्थाई जेल भेज दिया, वहीं रेलवे स्टेशन के पास से भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”873610981″]
कलेक्टर और एसपी ने दी उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी
ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल और कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बीती रात वीडियो जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि शहर में जेल भरो आंदोलन जैसे किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है, गुर्जर समाज ने भी ऐसे किसी भी आयोजन के आह्वान से इंकार किया है, जिले में धारा 144 और आचार संहिता लागू है ऐसे में किसी ने भी कानून व्यवस्था ख़राब करने या फिर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसे कड़ी सजा भुगतनी होगी ।

पुलिस की पैनी नजर, चकमा देकर घुसने की कोशिश करने वाले पकड़े
बुधवार रात से ही शहर में पुलिस तैनात कर दी गई, पुलिस एक एक व्यक्ति की तलाशी लेने के बाद ही शहर में एंट्री दे रही है , इस बीच सिकरौदा चौराहे के पास कुछ युवकों ने शहर में घुसने की कोशिश की, इन युवकों ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर गोबर लगा लिया और खुद को मजदूर बताकर शहर में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस की नजर से बच नहीं पाए, पुलिस जब उनसे पूछताछ की और जाँच पड़ताल की तो हाथ पर जय भीम लिखा मिला, उन्होंने बताया कि वो भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को देखने और मिलने आ रहे थे, पुलिस ने उन्हें मालवा कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल में भेज दिया, इसके अलावा रेलवे स्टेशन से भी 8 लोगों के पकड़े गए जिनमें 4 धौलपुर राजस्थान के, 4 कोलारस मुरैना के बताये गए हैं, पुलिस ने उन्हें भी अस्थाई जेल में भेज दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”873610278″]
कलेक्टर की अपील, अफवाहों से सावधान रहें
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने आज सुबह एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार के भ्रम व अफवाहों में न आएँ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आचार संहिता व धारा-144 लागू है, आज के लिए किसी प्रकार के आयोजन की अनुमति नहीं है। सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है। जो लोग गलत मैसेज व पोस्ट प्रसारित करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही शस्त्र लायसेंस भी निरस्त किये जायेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”873610000″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

