Gwalior News : 80 लाख के जेवर मामले का पर्दाफाश, परिचित ही निकला आरोपी

Gwalior News : 80 लाख के जेवर मामले का पर्दाफाश, परिचित ही निकला आरोपी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। 23 अक्टूबर को थाना थाटीपुर क्षेत्र में रिवॉल्वर की नोक पर 80 लाख के जेवर छीनकर ले जाने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस (Gwalior Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 70 लाख के जेवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस जाँच में सामने आया है कि फरियादिया ने जो कहानी बताई थी मामला उस हिसाब से सामने नहीं आया।

एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) ने बताया कि 80 लाख के जेवर ले जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी, एडिशनल एसपी राजेश दण्डोतिया और सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने मामले की तफ्तीश शुरू की इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी को शहर में देखा गया है।

ये भी पढ़ें – दिवाली का बड़ा तोहफा, CM ने की बिजली दरों में 3 रुपये कटौती की घोषणा

सूचना पर टीआई थाटीपुर आरबीएस को निर्देश दिए गए टीआई ने टीम बनाकर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो फरियादी का परिचित है, उसने रिवाल्वर लगाकर नहीं बल्कि डेढ़ दो महीने में धीरे धीरे कर जेवर लिए हैं, आरोपी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का कारोबार करता है उस पर कर्जा हो गया था जिसे पटाने के लिए वो जेवर को गिरवी रखकर कर्जा उतारना चाहता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”641177954″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews