Gwalior News : जिला प्रशासन व पुलिस का संयुक्त एक्शन, रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त दो पनडुब्बियां जब्त 

एसडीएम भितरवार देवकीनंदन सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने पनडुब्बियां जब्त करने के साथ-साथ रेत के अवैध उत्खनन में उपयोग में लाई जा रही अन्य मशीनरी नष्ट कराई।
submarines seized
Gwalior News : मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव के कड़े निर्देश के बाद प्रदेश में अवैध उत्खनन पर एक्शन जारी है, ग्वालियर जिला प्रशासन ने जिले में  रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण को रोकने के लिये सख्ती के साथ विशेष मुहिम चलाई रखी है। इस कड़ी में जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को भितरवार तहसील के ग्राम नजरपुर के समीप स्थित पार्वती नदी में छापामार कार्रवाई की। टीम ने अवैध उत्खनन में लिप्त दो पनडुब्बियां  जब्त की हैं।

दो पनडुब्बियां जब्त, मशीनरी नष्ट की 

एसडीएम भितरवार देवकीनंदन सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने पनडुब्बियां जब्त करने के साथ-साथ रेत के अवैध उत्खनन में उपयोग में लाई जा रही अन्य मशीनरी नष्ट कराई। साथ ही रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद 

शनिवार को कार्रवाई के लिये गई टीम में भितरवार के एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी बेलगढ़ा सहित राजस्व, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी – कर्मचारी शामिल थे।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews