Gwalior News : दूध की टंकियों में भरकर हो रही शराब की सप्लाई, आरोपी गिरफ्तार, शराब जब्त

पुलिस ने उसे रोका तो उसकी मोटरसाइकिल पर दूध की चार टंकियां थीं, पुलिस ने जब टंकियों को उतारकर उसे खोला तो उसमें देसी शराब के क्वार्टर भरे हुए थे, गिनती करने पर ये 10 पेटी शराब निकली, युवक ने बताया कि उसका नाम धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर है और मुरैना में शराब बेचने के लिए ले जा रहा था क्योंकि ग्वालियर में मुरैना की तुलना में शराब सस्ती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वो कब से ये काम कर रहा है। 
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में पुलिस ने एक ऐसे दूधिये (गाँव से दूध बेचने वाला व्यक्ति) को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो दूध की टंकियों में देसी शराब भरकर ले जा रहा था, पूछताछ में उसने बताया कि वो शराब को ग्वालियर से खरीदकर मुरैना में बेचने के लिए ले जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस हुई एक्टिव 

ग्वालियर थाने के टीआई जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन की तरफ से दूध की टंकियों में शराब भरकर मुरैना की तरफ ले कर जा रहा है, सूचना के बाद पुलिस ने हजीरा चौराहे पर चैकिंग लगाई और तानसेन नगर की तरफ चैकिंग शुरू की तभी एक व्यक्ति दूध की टंकियों के साथ आता दिखाई दिया।

दूध की टंकियों में भरी मिली शराब, जब्त 

पुलिस ने उसे रोका तो उसकी मोटरसाइकिल पर दूध की चार टंकियां थीं, पुलिस ने जब टंकियों को उतारकर उसे खोला तो उसमें देसी शराब के क्वार्टर भरे हुए थे, गिनती करने पर ये 10 पेटी शराब निकली, युवक ने बताया कि उसका नाम धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर है और मुरैना में शराब बेचने के लिए ले जा रहा था क्योंकि ग्वालियर में मुरैना की तुलना में शराब सस्ती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वो कब से ये काम कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”944854483″]

[dgv_vimeo_video id=”944854642″]

[dgv_vimeo_video id=”944854865″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews