Gwalior News : आधी रात को सड़क पर कट्‌टा व राइफल लेकर रंगबाजी कर रहे बदमाश गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा राउंड बरामद

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया बदमाश पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह का भांजा है जबकि स्कॉर्पियो में फरार होने वाला पूर्व विधायक का बेटा बताया गया है, पुलिस जाँच कर रही है। 
Gola Ka Mandir Police Station Gwalior

Gola Ka Mandir Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में आधी रात को कुछ बदमाशों ने हंगामा किया , हथियार बंद बदमाशों के हंगामे की खबर लगते ही डायल 100 वहां पहुंच गई, पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई, पुलिस ने घराबंदी कर एक बदमाश नवीन कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे एक कट्टा और जिन्दा राउंड मिले वहीं दूसरा आरोपी स्कॉर्पियो से भाग गया लेकिन अपनी रायफल और राउंड छोड़ गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि इन्द्रमणि नगर में कुछ बदमाशों के हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली थी, पुलिस जब वहां पहुंची तो वहां कुछ युवक हाथ में हथियार लहराते दिखाई दिए, पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो एक बदमाश नवीन कुशवाह पकड़ में आ गया जबकि उसका साथी कपिल कुशवाह स्कॉर्पियो से भाग गया

आरोपी के कब्जे से हथियार और जिन्दा राउंड बरामद 

पुलिस ने नवीन कुशवाह के कब्जे से 315 बोर का कट्टा और जिन्दा राउंड बरामद किये वहीं कपिल कुशवाह की रायफल 9 राउंड के साथ भी नवीन के पास मिली, पुलिस ने हथियारों को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया और नवीन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी पूर्व विधायक का भांजा बताया जा रहा 

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के क्रिमिनल रिकॉर्ड चैक किया जा रहा है यदि कपिल कुशवाह का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिलता है तो उसकी रायफल का लाइसेंस कैंसिल करवाने की कार्रवाई की जाएगी। उधर बताया जा रहा है कि पकड़ा गया बदमाश पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह का भांजा है जबकि स्कॉर्पियो में फरार होने वाला पूर्व विधायक का बेटा बताया गया है, पुलिस जाँच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”983563374″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews