Gwalior News : हत्या के आरोपी नगर निगम कर्मचारी की सेवा समाप्त, रिश्वतखोर निलंबित

Gwalior News : हत्या के आरोपी नगर निगम कर्मचारी की सेवा समाप्त, रिश्वतखोर निलंबित

Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर ने आज दो कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया है। कमिश्नर ने हत्या के आरोपी करण वर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी वहीं लोकायुक्त के छापे में रिश्वत लेते पकड़े गए टीसी गोपाल सक्सेना को निलंबित कर दिया है।

ग्वालियर नगर निगम के लिए इस साल का अंतिम सप्ताह दो बड़े दाग लगा गया, नगर निगम का विनियमित कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर करण वर्मा पिछले लम्बे समय से फर्जीवाड़ा करता रहा लेकिन निगम के अधिकारी उसकी हरकतों पर पर्दा डालते रहे और उसे मौके देते रहे , नतीजा ये निकला उसने एक भवन मंजूरी के लिए मिले 8 लाख 60 हजार रुपये वापस नहीं करने की नीयत के चलते मंगलवार को कॉलेज संचालक प्रशांत परमार के निर्दोष बेटे अभय उर्फ़ प्रखर परमार की अपने दो साथियों हर्ष उर्फ़ गौरव सक्सेना और भानु वर्मा के साथ मिलकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं उसके शव को जला भी दिया, यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने तीनों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसके अलावा आज शुक्रवार को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने जनमित्र केंद्र क्रमांक 3 लूटपुरा में पदस्थ संपत्ति कर संग्रहक (टीसी) गोपाल सक्सेना को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया, टीसी गोपाल श्रीवास्तव रिटायर्ड डीएसपी भगवान दास पन्त से उनके मकान का नामांतरण करने के बदले 2000 रुपये की रिश्वत ले रहा था, लोकायुक्त द्वारा ट्रैप किये जाने के चलते नगर निगम कमिश्नर ने गोपाल सक्सेना को निलंबित कर दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews