
Gwalior News : ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नव विवाहिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई , ससुरालियों ने उसे गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था जहाँ 20 दिन संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया, उधर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी को और दहेज़ के लिए परेशान करने और छत से फेंककर हत्या करने एक आरोप लगाये हैं, परिजनों ने सुबूत के तौर पर एक वीडियो भी पुलिस को दिया है, फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक आरती कुशवाह नामक महिला की शादी 4 नवम्बर 2022 को मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया मोहल्ले में रहने वाले नीरज कुशवाहा के साथ हुई थी। 21 मार्च 2024 को आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया था। बीती 8 अप्रैल को आरती अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने घायल आरती को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, उसके बाद सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
मरने से पहले भाई ने बनाया वीडियो, जिसमें छत से फेंकने की बात
रविवार की रात इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसे हत्या बता रहे हैं, उधर इलाज के दौरान उसकी हालत देखकर परिजन परेशान थे, उन्हें आरती की हालत ठीक नहीं लग रही थी, वो कुछ कहना चाहती थी तो आरती के भाई ने मोबाइल से एक वीडियो बनाया है, जिसमें वो पुलिस को बुलाने की बात कह रही है, उसने कहा कि उसे दहेज के लिए पति, सास, ससुर और ननद परेशान करते थे मारपीट करते थे, उन लोगों ने उसे छत से धक्का दे दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में लिया
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि आरती की मौत इलाज के दौरान हुई है वो नव विवाहिता थी इसलिए नियमानुसार उसका पीएम कराया जायेगा, उसके मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं उन्होंने जो आरोप लगाये हैं उसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है, पीएम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर यदि कोई दोषी हुआ तो एक्शन लिया जायेगा।
[dgv_vimeo_video id=”940792293″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

