Gwalior News: रिटायर्ड फौजी के हमले में घायल एक की मौत, पीड़ित बोले हमें न्याय मिले वर्ना परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे

अजय ने कहा कि हमें न्याय चाहिए सभी आरोपी गिरफ्तार किये जाएँ और इनके मकान तोड़े जाएँ, उसने कहा कि विधायक सतीश सिकरवार ने हमें आश्वासन दिया है कि वो हमारी मदद करेंगे लेकिन यदि हम दलितों के साथ ना इंसाफी होती है तो हम पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे। 
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रहने वैल एक रिटायर्ड फौजी द्वार की गई फायरिंग में घायल तीन लोगों में से आज एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, मृतक का नाम राजवीर जाटव है, मृतक के भाई ने कहा कि हमारे पूरे परिवार को जान का खतरा है, मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया जाये वर्ना वो हम सबकी हत्या करवा देंगे, यदि इंसाफ नहीं मिला तो हम परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे।

रिटायर्ड फौजी की फायरिंग में घायल एक की मौत  

सोमवार सुबह महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर में रिटायर्ड फौजी यशवीर सिंह भदौरिया द्वारा साथियों सहित एक दलित के घर पर की गई अंधाधुंध फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों में एक आज मंगलवार को राजवीर जाटव नमक व्यक्ति की मौत हो गई, मौत के बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया।

बिजली का तार डालने को लेकर हुआ था विवाद  

परिजनों ने बताया कि राजवीर ने रिटायर्ड फौजी यशवीर भदौरिया को ट्रांसफार्मर पर जबरन तार डालने से रोका था जिसपर से दोनों पक्ष में विवाद भी हुआ था। इस बीच यशवीर के घर जाने वाली लाइन का तार कट गया,  यशवीर को लगा कि हम लोगों ने उसका तार काटा है। इसके बाद उसने पिस्टल से दोस्तों के साथ आकर फायरिंग कर दी।

मृतक के भाई ने पूरे परिवार की जान को खतरा बताया 

मृतक के भाई अजय ने बताया कि यशवीर द्वारा चलाई गोलियां मेरे भाई राजवीर, भाभी मीना और एक अन्य भाई धर्मवीर के शरीर में घुस गई सभी को कई गोली लगी है, अजय ने कहा कि अब हमारे पूरे परिवार को इनसे खतरा है पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इसके पिता को भी गिरफ्तार किया जाये वो हमारे परिवार की हत्या करवा देगा।

पीड़ित परिवार बोले न्याय मिले वर्ना परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे 

अजय ने कहा कि हमें न्याय चाहिए सभी आरोपी गिरफ्तार किये जाएँ और इनके मकान तोड़े जाएँ, उसने कहा कि विधायक सतीश सिकरवार ने हमें आश्वासन दिया है कि वो हमारी मदद करेंगे लेकिन यदि हम दलितों के साथ ना इंसाफी होती है तो हम पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगे।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा 

सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि चार आरोपी हैं सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनकी मांग है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए तो पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया है न्याय मिलेगा, यदि उनकी कोई और मांग है तो कानून के दायरे में रहकर उसपर विचार किया जायेगा, फ़िलहाल पुलिस घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है।

[dgv_vimeo_video id=”946166596″]

[dgv_vimeo_video id=”946166875″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews