
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 70-80 साल के आसपास है लेकिन उनको हथियार रखने का शौक है, सूचना पर जब पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली तो उनके पास से एक अवैध पिस्टल और पांच जिंदा राउंड मिले, पूछने पर बुजुर्ग ने बताया कि वे आसपास के लोगों पर रौब गांठने और रंगदारी दिखाने के लिए हथियार रखते हैं।
रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के पास मिला अवैध हथियार
एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी एक बुजुर्ग रिटायर शासकीय सेवक है जो अपने पास हथियार रखते हैं और आसपास के लोगों पर हथियार का रौब गांठते हैं, सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस उनके घर पहुंची।
तलाशी में एक पिस्टल और 5 जिंदा राउंड मिले
पुलिस ने जब उनसे हथियार की बात की और तलाशी ली तो उनके पास एक पिस्टल और 5 जिंदा राउंड मिले, पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि उसके पास पहले लाइसेंसी हथियार था लेकिन उससे उन्होंने एक अपराध कर दिया था जिसके बाद लाइसेंस निरस्त हो गया था और हथियार जब्त हो गया था।
आसपास रंगदारी दिखाने बुजुर्ग ने खरीदी अवैध पिस्टल
आरोपी बुजुर्ग ने बताया कि उसको हथियार रखने का शौक था उसका हथियार जब्त हो गया तो उसने कुछ लोगों से अवैध पिस्टल खरीद ली जिससे वो मोहल्ले के लोगों को रौब दिखा सके, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है उम्मीद है कि किसी अवैध हथियार सप्लाई गैंग का खुलासा हो जाये।
[dgv_vimeo_video id=”858197772″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

