Gwalior News : पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक, तीन तस्कर गिरफ्तार

Gwalior News : पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की स्मैक, तीन तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अलग अलग क्षेत्रों से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर 205 ग्राम स्मैक बरामद की है बरामद की गई स्मैक (Smack) की कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Gwalior Amit Sanghi) ने पत्रकारों को जानकारी बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर स्मैक के साथ शहर में मौजूद हैं और सौदा करने के इन्तजार में हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मुखबिर के बताये स्थान विरासत पंजाब ढाबा नैनागिर रोड पर पहुंची। पुलिस को यहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल पर दिखाई दिया। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने की कोशिश की लेकिन बाइक सहित गिर गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया।  पुलिस ने जब उसकी तलाश ली तो उसकी जेब से 105 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – SSC Exam Calendar: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की परीक्षाओं की तारीख, देखें डिटेल

एक अन्य कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर बरेठा पुल के पास एक हौंडा अमेज कार को रोका।  उसमें बैठे दो व्यक्तियों से जब पूछताछ की और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम स्मैक मिली।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  एसपी अमित सांघी ने बताया कि  बरामद की गई स्मैक की कीमत 20 लाख 50 हजार रुपये है।  तस्करों के कनेक्शन पता किये जा रहे हैं, इन्हें रिमांड पर लेकर और पूछताछ  की जाएगी।

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, 95,000 रुपये तक बढ़ सकती है सैलरी, जानें कैसे

[dgv_vimeo_video id=”627329175″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews